&format=webp&quality=medium)
Ceat Q4 Results, Dividend: टायर बनाने वाली कंपनी सीएट लिमिटेड (Ceat Ltd) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिया है. वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में टायर कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है. जबकि आय में बढ़ोतरी हुई है. बोर्ड ने निवेशकों के लिए 300% डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. टायर स्टॉक मंगलवार (29 अप्रैल) को 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 3061.40 रुपये पर बंद हुआ है.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, FY25 की चौथी तिमाही में टायर कंपनी का मुनाफा 8.4 फीसदी घटकर 99.5 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले समान तिमाही में मुनाफा 108.60 करोड़ रुपये था. वहीं, मार्च तिमाही में कंपनी की आय 14.3 फीसदी बढ़कर 3,420.6 करोड़ रुपये हो गई है. पिछले साल इस तिमाही में आय 2,991.9 करोड़ रुपये थी.
ये भी पढ़ें- Bajaj ग्रुप की कंपनी का आया रिजल्ट, डबल डिविडेंड का तोहफा, Bonus Share और स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
चौथी तिमाही में EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 0.9 फीसदी गिरकर 388 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 391.7 करोड़ रुपये था. वहीं, मार्जिन में गिरावट आई है. कंपनी का सालाना आधार पर मार्जिन 13.1 फीसदी से घटकर 11.3 फीसदी रहा है.
टायर कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए डिविडेंड की सिफारिश की है. बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू पर 30 रुपये यानी 300% प्रति शेयर डिविडेंड (Dividend) को मंजूरी दी है. यह आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों के अप्रूवल के अधीन, जिसका भुगतान अप्रूवल के 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.
टायर स्टॉक का 52 वीक हाई 3,581.45 रुपये है और लो 2,211 रुपये है. कंपनी का BSE पर मार्केट कैप 12,383.39 करोड़ रुपये है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो बीते 6 महीने में यह 10.31 फीसदी और बीते एक साल में 21.48 फीसदी तक बढ़ चुका है. हालांकि, इस साल शेयर में अब तक 4.29 फीसदी की गिरावट आई है.