&format=webp&quality=medium)
Bajaj Finance Q4 Results, Dividend, Bonus Share: बजाज ग्रुप (Bajaj Group) के नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में एनबीएफसी का कंसो मुनाफा 17.15 फीसदी बढ़ा है. जबकि एनआईआई (NII) 22.38 फीसदी बढ़ी है. नतीजे के साथ बोर्ड ने बोनस इश्यू (Bonus Issue), फाइनल डिविडेंड (Dividend) और एक स्पेशल डिविडेंड को मंजूरी दी है. साथ ही स्टॉक स्प्लिट को भी मंजूरी दी गई है.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही में बजाज फाइनेंस का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,824 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,480 करोड़ रुपये हो गया. सालाना आधार इसमें 17.15 फीसदी की बढ़त आई है. वहीं, चौथी तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 22.38 फीसदी बढ़कर 9,807.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 8,013 करोड़ रुपये थी.
ये भी पढ़ें- Dividend Stocks: बाजार बंद होने के बाद इस कंपनी ने किया डबल डिविडेंड का ऐलान, Q4 मुनाफा 81% बढ़ा
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Bajaj Finance के बोर्ड ने 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर (Bonus Share) को मंजूरी दी है. शेयरधारकों को 1 पर 4 बोनस शेयर मिलेंगे. यह 9 साल में पहली बार है जब कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी. 2016 में कंपनी ने अपने शेयरधारकों के हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर जारी किया था.
इसके साथ ही, कंपनी के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) को भी मंजूरी दी है. ₹2 मूल्य वाले एक इक्विटी शेयर को दो ₹1 मूल्य के शेयरों में स्प्लिट किया जाएगा. 1 शेयर का 2 शेयरों में विभाजन होगा. बजाज फाइनेंस ने इससे पहले 2016 में ₹10 मूल्य के एक शेयर को ₹2 मूल्य के 5 शेयरों में विभाजित किया था.
बजाज फाइनेंस के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड के रूप में ₹44 प्रति शेयर के डिविडेंड को भी मंजूरी दी है, जो अब तक का सबसे अधिक है. इसके अलावा, इसने पिछले साल अपने आईपीओ के माध्यम से अपनी सहायक कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) में कुछ हिस्सेदारी बेचकर एकमुश्त फायदे के परिणामस्वरूप ₹12 प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की भी घोषणा की है. इससे शेयरधारकों के लिए कुल डिविडेंड ₹56 प्रति शेयर हो गया है. पिछले साल, बजाज फाइनेंस ने ₹36 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था, जो आज तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड था.