&format=webp&quality=medium)
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. (फोटो सोर्स: Redtape)
Redtape Q4 Results: फुटवियर और अपैरल कंपनी रेडटेप लिमिटेड (Redtape) ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में शानदार नतीजे पेश किए हैं. मजबूत मुनाफा, रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन विस्तार के दम पर कंपनी का शेयर मंगलवार को 18% से ज्यादा उछल गया. नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹2 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
Redtape के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹2 यानी 120% प्रति इक्विटी शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. कंपनी ने 31 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. हालांकि, डिविडेंड के लिए आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
70% बढ़ा मुनाफा- Redtape का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 70% बढ़कर ₹70 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹41.2 करोड़ था-
रेवेन्यू में 33.5% की मजबूत ग्रोथ- मार्च तिमाही में कंपनी की आय 33.5% बढ़कर ₹675.5 करोड़ रही, जबकि पिछले साल यह ₹506 करोड़ थी.
EBITDA दोगुने से ज्यादा- कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा बढ़कर ₹111.4 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹45.1 करोड़ था.
मार्जिन में जबरदस्त सुधार- EBITDA मार्जिन पिछले साल के 9% से बढ़कर 16.5% हो गया. मार्जिन में यह सुधार कंपनी की बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी को दिखाता है.
ये भी जरूर पढ़ें- Q4 में डिफेंस कंपनी का मुनाफा 44% बढ़ा, 120% डिविडेंड का ऐलान, ₹2,600 करोड़ का ऑर्डर बुक
| Q4FY26 | Q4FY26 | बदलाव | |
| रेवेन्यू | ₹675.5 करोड़ | ₹506.0 करोड़ | +33.50% |
| EBITDA | ₹111.4 करोड़ | ₹45.1 करोड़ | +147% |
| मार्जिन | 16.50% | 9.00% | 750 bps (+7.5%) |
| नेट प्रॉफिट | ₹70 करोड़ | ₹41.2 करोड़ | +70% |
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा. कुल रेवेन्यू ₹2,418.8 करोड़ रहा, जो FY25 में ₹2,020.9 करोड़ था. वहीं, सालाना नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹246.4 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹168.5 करोड़ था.
कंपनी ने अपने बयान में बताया कि सितंबर 2025 में आयकर विभाग ने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 132 के तहत कंपनी के कुछ परिसरों, प्लांट, कुछ निदेशकों और कर्मचारियों के घरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. कंपनी का कहना है कि उसने जांच के दौरान आयकर अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया और सभी जरूरी दस्तावेज, जानकारी और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए.
हालांकि, अभी तक आयकर विभाग की ओर से जांच के नतीजों को लेकर कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. इसलिए इसका कंपनी के वित्तीय नतीजों पर क्या असर होगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.
मैनेजमेंट का मानना है कि उपलब्ध रिकॉर्ड और तथ्यों के आधार पर कंपनी की वित्तीय स्थिति पर इसका कोई बड़ा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. इसी वजह से 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजों में इस संबंध में किसी बड़े बदलाव या प्रावधान की जरूरत नहीं समझी गई है.
दमदार नतीजों के बाद Redtape का शेयर करीब 18% से ज्यादा उछल गया और ₹157.05 के स्तर तक पहुंच गया. स्टॉक इस साल अब तक करीब 21% चढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप ₹8,303.17 करोड़ है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹163.20 और लो ₹102.05 है.
ये भी जरूर पढ़ें- आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक! अमेरिकी कंपनी से मिला पहला एयरोस्पेस ऑर्डर, 10% उछला शेयर
शेयर एक हफ्ते में 16.63% और 2 हफ्ते में 10.93% तक उछला है. बीते एक महीने में शेयर में 17.64% और 3 महीने में 23% तक की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, पिछले 2 वर्षों में शेयर में -16.22% की गिरावट आई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)