Q4 में इस दिग्गज FMCG कंपनी ने किया 500% डिविडेंड का ऐलान, 10 सालों में सबसे अच्छा रिजल्ट

Dividend Stock: एफएमसीजी स्पेस की दिग्गज कंपनी Nestle India ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. मुनाफा 26% उछाल के साथ 1114 करोड़ रुपए रहा, जबकि शेयर होल्डर्स के लिए 500% के डिविडेंड का ऐलान किया गया है. शेयर में 6% से अधिक तेजी देखी जा रही है.
Q4 में इस दिग्गज FMCG कंपनी ने किया 500% डिविडेंड का ऐलान, 10 सालों में सबसे अच्छा रिजल्ट

Q4 में स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 26% उछाल के साथ 1114 करोड़ रुपए रहा. (प्रतीकात्मक फोटो)

Dividend Stock: एफएमसीजी की देश की लीडिंग कंपनी नेस्ले इंडिया ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 26% उछाल के साथ 1114 करोड़ रुपए रहा जबकि रेवेन्यू 22.6% ग्रोथ के साथ 6747 करोड़ रुपए रहा. निवेशकों के लिए कंपनी ने 500% के तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में 6% की शानदार तेजी है और यह 1380 रुपए (Nestle India Share Price) के पार निकल गया है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Nestle India के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 500% यानी हर शेयर पर 5 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. 3 जुलाई 2026 को 67वें एजीएम की बैठक होगी जिसमें डिविडेंड के प्रस्ताव पर मुहर लगाने का काम किया जाएगा. फिलहाल 10 जुलाई को डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. अगर एजीएम में इसपर मुहर लगता है तो डिविडेंड बांटने की शुरुआत उसी दिन कर दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • हर शेयर पर 5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान
  • 10 जुलाई को डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट फिक्स
  • 3 जुलाई को AGM की बैठक में पहले मुहर लगेगा
  • नेट प्रॉफिट 26% सालाना ग्रोथ के साथ 1114 करोड़ रुपए
  • रेवेन्यू 22.6% के सालाना ग्रोथ के साथ 6748 करोड़ रुपए

Q4 रिजल्ट कैसा रहा?

स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 26% के सालाना ग्रोथ के साथ 1114 करोड़ रुपए रहा
रेवेन्यू 22.6% के सालाना ग्रोथ के साथ 6748 करोड़ रुपए रहा
EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 27.6% के सालाना ग्रोथ के साथ 1771 करोड़ रुपए रहा
EBITDA मार्जिन 25.20% से बढ़कर 26.30% पर पहुंच गया

ऑल टाइम हाई पर पहुंची डोमेस्टिक सेल

प्रेस नोट में कंपनी ने कहा कि पिछले एक दशक का यह अब तक का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस है. वॉल्यूम ग्रोथ डबल डिजिट रहा है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा कि स्टैंडअलोन आधार पर Q4 में कंपनी ने हाई डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ रिपोर्ट की है. किसी एक तिमाही में यह अब तक की बेस्ट सेल्स रही है जो आंकड़ा 6445 करोड़ रुपए का है.

एडवर्टाइजिंग कॉस्ट 50% बढ़ाने का मिला फायदा

सेल्स ग्रोथ के लिए कंपनी ने एडवर्टाइजिंग पर 50% पर खर्च बढ़ाया जिसका फायदा मिला है. Q4 में टोटल सेल्स ग्रोथ 23.4% और डोमेस्टिक सेल्स ग्रोथ 23.1% रही. कंपनी का हीरो प्रोडक्ट MAGGI पिछले पांच सालों से लगातार लीडरशिप पोजिशन मेंटेन किया है. इस दौरान KITKAT और NESCAFE का मार्केट शेयर बढ़ा है.

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

  • टोटल सेल 23071.5 करोड़ रुपए रही
  • EBITDA टोटल सेल्स का 23.0% रही
  • नेट प्रॉफिट 3,544.6 करोड़ रुपए रहा
  • कैश फ्रॉम ऑपरेशन 5047.6 करोड़ रुपए रहा
  • हर शेयर पर कमाई 18.38 रुपए रही
  • FY26 में 5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान

Q4 Key Highlights

  • E-commerce सेगमेंट का ग्रोथ हेल्दी रहा और क्विक कॉमर्स का लाभ मिला है
  • फेस्टिव सीजन में डिमांड अच्छी रही है
  • मालदीव, न्यू गुयाना जैसे नए बाजार में एंट्री
  • अब 28 देशों में नेस्ले प्रोडक्ट्स की बिक्री 127 मिलियन यूजर


कमोडिटी आउटलुक पर मैनेजमेंट का क्या कहना है?

मैनेजमेंट ने कहा कि कॉफी की कीमत में गिरावट का ट्रेंड बरकरार है. Cocoa की कीमत भी कमजोर बनी है.डिमांड मॉडरेट होने और सप्लाई बेहतर होने का फायदा. चीनी की कीमत स्थिर नजर आ रही है. एडिबल ऑयल लगातार बढ़ रही है. गेहूं उत्पादन पर अन-सिजनल बारिश का असर दिखा और देरी भी हुई है. दूध की कीमत तेजी में है और गर्मी के सीजन में हाई प्राइस बनी रहेगी.