Dividend Stock: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच रेलवे PSU ने किया डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Dividend Stocks: सरकारी कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. रेलवे पीएसयू ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय किया है.
Dividend Stock: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच रेलवे PSU ने किया डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

(File Image)

RailTel Dividend: सरकारी रेलवे कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel) पर बड़ा अपडेट है. शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच रेलवे पीएसयू रेलटेल ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. सरकारी कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. रेलवे पीएसयू ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय किया है. सोमवार (9 मार्च) को शेयर 2.90% गिरकर 282.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

डिविडेंड डीटेल

रेगुलेटरी फाइलिंग में रेलवे कंपनी RailTel ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्ट्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए दूसरा इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. डिविडेंड पेड-अप शेयर कैपिटल के 10% की दर पर तय किया गया है, जो हर शेयर पर 1 रुपये के बराबर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

  • RailTel ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 13 मार्च, 2026 तय की है.
  • अंतरिम डिविडेंड का भुगतान मंगलवार, 24 मार्च, 2026 को किया जाएगा.

ऑर्डर

  • इससे पहले, 7 मार्च को रेलटेल ने एक बड़े ऑर्डर की जानकारी दी थी.
  • रेलवे पीएसयू को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 26,72,60,140 रुपए का ऑर्डर मिला है.
  • इस ऑर्डर को 5 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है.

Q3 में FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

रेलटेल स्टॉक में जहां विदेशी और घरेलू निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. दिसंबर तिमाही में FII की हिस्सेदारी बढ़कर 3.68% हो गई, जो सितंबर तिमाही में 3.54% थी. वहीं, DIIs की हिस्सेदारी 0.78% से बढ़कर 0.84% हो गई.

Q3 रिजल्ट्स

  • दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में रेलटेल ने ₹62.4 करोड़ का मुनाफा कमाया.
  • इस दौरान आय 19 फीसदी बढ़कर ₹913 करोड़ रही.
  • EBITDA 10.1% बढ़कर ₹133 करोड़ पर पहुंच गया.
  • हालांकि, EBITDA मार्जिन सालान आधार पर 15.8% से घटकर 14.6% पर आ गया.

रेलटेल शेयर का प्रदर्शन

रेलवे पीएसयू का शेयर एक हफ्ते में 3.83% और दो हफ्ते में 14.51% तक गिर चुका है. बीते एक महीने में यह 15% और इस साल 23.81% तक लुढ़का है. बीते 6 महीने में शेयर 22.51% तक करेक्ट हुआ हुआ है. वहीं, पिछले 2 वर्ष में इसमें 32.96% की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले 3 वर्ष में स्टॉक ने 154.23% और 5 वर्ष में 95.67% का शानदार रिटर्न दिया है.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week-11.25-3.83%
2 Weeks-47.95-14.51%
1 Month-49.85-15.00%
YTD-88.25-23.81%
3 Months-41.85-12.90%
6 Months-82.05-22.51%
1 Year-16.10-5.39%
2 Years-138.85-32.96%
3 Years171.35154.23%
5 Years138.1095.67%
10 Years--

रेलवे स्टॉक का 52 वीक हाई 478.80 रुपए है, जो इसने 1 जुलाई 2025 को बनाया था. जबकि 52 वीक लो 265.60 रुपए है. रिकॉर्ड हाई से शेयर 41% तक गिरा है. बीएसई पर रेलवे कंपनी का मार्केट कैप 9,082.56 करोड़ रुपए है.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)