&format=webp&quality=medium)
हर शेयर पर कंपनी ने 33 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
Auto Stock: ऑटोमोबाइल सेक्टर की देश की लीडिंग कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. स्टैंडअलोन आधार पर रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% ग्रोथ के साथ 39601 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 53% ग्रोथ के साथ 3737 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए हर शेयर पर 660% के डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर आधा फीसदी की तेजी के साथ 3125 रुपए (Mahindra and Mahindra Share Price) पर कारोबार कर रहा है.
Mahindra & Mahindra के बोर्ड ने Q4 रिजल्ट के साथ में 5 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर हर शेयर पर 660% यानी 33 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. 30 जुलाई 2026 को कंपनी ने 80th AGM का ऐलान किया है. इसमें डिविडेंड पर मुहर लगने के बाद निश्चित अवधि में इसका भुगतान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 1964 से मेक इन इंडिया का प्रतीक है ये महारत्न कंपनी, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने 46% बढ़ाया अपना टारगेट

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO अनीश शाह ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए शानदार रहा. चुनौतियों के बावजूद ग्रुप की तमाम कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है. ऑटो और फार्म सेगमेंट ने अपनी लीडरशिप और मजबूत की है. अलग-अलग सेगमेंट प्रोडक्ट्स को लेकर कस्टमर डिमांड बना हुआ है. टेक महिंद्रा ने भी न्यू डील को लेकर अच्छा मोमेंटम दिखाया है.
ये भी पढ़ें: इन 3 स्टॉक्स का जोश हाई, शॉर्ट टर्म में दिखा सकते हैं तूफानी तेजी; नोट करें TGT-SL डीटेल
ऑटो एंड फार्म सेक्टर के CEO राजेश जेजुरिकर ने कहा कि Q4 में SUV सेगमेंट का रेवेन्यू शेयर 60 bps YoY बढ़ा है और यह नंबर पोजिशन पर है. F26 में पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल निर्यात को लेकर यह 5वीं सबसे बड़ी निर्यातक बन गई है. ट्रैक्टर सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 43.6% है और इसमें 30 bps का सुधार आया है. FY26 में 5 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचे गए.