Dividend Stock: 1 महीने में 29% रिटर्न देने वाली कंपनी के आए नतीजे, मुनाफा घटा, दिया 350% डिविडेंड का तोहफा

Dividend Stock: मार्च तिमाही (Q4FY26) में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है, जबकि आय बढ़ी है. हालांकि, सालाना आधार पर वैल्यूम 10.8% बढ़ी है. कंपनी ने निवेशकों को 350% डिविडेंड का तोहफा दिया है.
Dividend Stock: 1 महीने में 29% रिटर्न देने वाली कंपनी के आए नतीजे, मुनाफा घटा, दिया 350% डिविडेंड का तोहफा

कंपनी ने कमजोर मांग के माहौल के बावजूद 6% वॉल्यूम ग्रोथ हासिल की. (File Image)

Jyothy Labs Q4 Results: हाउसहोल्ड प्रोडक्ट कंपनी Jyothy Labs ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, मार्च तिमाही (Q4FY26) में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है, जबकि आय बढ़ी है. हालांकि, सालाना आधार पर वैल्यूम 10.8% बढ़ी है. मिले-जुले नतीजे के बाद कंपनी ने निवेशकों को 350% डिविडेंड का तोहफा दिया है. बता दें कि बीते एक महीने में शेयर ने 29% से ज्यादा रिटर्न दिया है.

Jyothy Labs Q4 Results: मिला-जुला रहा रिजल्ट

मार्च तिमाही में Jyothy Labs के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि आय स्थिर बनी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

नेट प्रॉफिट: जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12.3% घटकर 67.5 करोड़ रुपए पर आ गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 77 करोड़ रुपए था.

आय: हालांकि, इस दौरान कंपनी की आय एक साल पहले के ₹666 करोड़ से 7.7% बढ़कर ₹717.4 करोड़ हो गया है.

EBITDA: लेकिन मार्च तिमाही में कामकाजी मुनाफा (EBITDA) सालाना आधार पर 13.5% घटकर ₹112.1 करोड़ से ₹96.8 करोड़ रह गया.

मार्जिन: इसके साथ ही, मार्जिन भी पिछले साल की इसी तिमाही के 16.9% से घटकर 13.5% पर आ गया.

jyothy labs

क्या रहा खास?

  • कमजोर मांग के माहौल के बावजूद 6% वॉल्यूम ग्रोथ हासिल की
  • साल के दूसरे हिस्से (H2) में डिमांड में सुधार के साथ ग्रोथ तेज हुई
  • Fabric Care सेगमेंट बना रहा मुख्य ग्रोथ इंजन
  • लिक्विड डिटर्जेंट्स की बिक्री करीब 2 गुना बढ़ी
  • हाउसहोल्ड इंसेक्टिसाइड्स बिजनेस मुनाफे की ओर बढ़ रहा है
  • बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, खासकर लिक्विड वेपोराइज़र और नए फॉर्मेट्स से फायदा
  • मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स में 26% की ग्रोथ
  • ऑर्गनाइज्ड और हाई-ग्रोथ चैनल्स की ओर तेजी से शिफ्ट
  • डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क का विस्तार
  • डायरेक्ट पहुंच करीब 1 लाख आउटलेट बढ़कर 14 लाख+ तक पहुंची
  • इनोवेशन पर फोकस, जो भविष्य की ग्रोथ को बढ़ावा देगा

प्रमुख लॉन्च-

  • Dr. Wool लिक्विड डिटर्जेंट
  • Exo के नए वेरिएंट (बार और लिक्विड)
  • Margo पैक का नया रूप
jyothy labs

मार्केट सिनारियो

  • कंपनी के मुताबिक, सभी श्रेणियों में स्थिर मांग और निरंतर वॉल्यूम ग्रोथ के साथ खपत स्थिर बनी रही.
  • अर्बन रिकवरी के शुरुआती संकेत दिखाई दिए, हालांकि कच्चे तेल की लगातार ऊंची कीमतों और खुदरा महंगाई ने कुल मांग की रफ्तार के लिए जोखिम पैदा किया है.
  • कच्चे तेल से जुड़े डेरिवेटिव्स और पैकेजिंग इनपुट्स में महंगाई के कारण इनपुट कॉस्ट का दबाव बढ़ता हुआ दिखा.
  • मार्जिन दबाव में रहे क्योंकि लागत में हुई भारी बढ़ोतरी का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालना मुश्किल था.
  • ऑर्गेनाइज्ड चैनल्स की हिस्सेदारी बढ़ी, जिसमें मॉडर्न ट्रेड, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स का विस्तार जारी रहा.
  • कीमतों में कटौती और अधिक ग्रामेज के माध्यम से प्रतिस्पर्धा काफी तेज रही, जो उपभोक्ताओं की पसंद को प्रभावित कर रही थी.

Jyothy Labs Dividend: 350% डिविडेंड का ऐलान

Jyothy Labs के बोर्ड ने नतीजे के साथ निवेशकों को खुशखबरी दी है. बोर्ड ने 1 रुपए फेस वैल्यू पर 3.50 रुपए यानी 350% प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) देने की घोषणा की है.

Jyothy Labs Dividend Record Date

  • कंपनी ने फाइनल डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों की पहचान करने के लिए सोमवार, 29 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया है.
  • अगर आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में इसे मंजूरी मिल जाती है, तो डिविडेंड का भुगतान 14 जुलाई 2026 या उसके बाद किया जाएगा.
डीटेल
फाइनल डिविडेंड3.5 रुपए प्रति शेयर
रिकॉर्ड डेट29 जून 2026
भुगतान की तारीख14 जुलाई 2026

सेगमेंट परफॉर्मेंस

डीटेलफैब्री केयरडिश वॉशपर्सनल केयरहाउसहोल्ड इंसेक्टिसाइड
Q4 FY2614.4%0.1%20.1%3.0%
FY268.1%-1.3%5.2%-1.3%

शेयर का प्रदर्शन

Jyothy Labs का शेयर सोमवार को 1.22 फीसदी बढ़कर 268.85 रुपए पर बंद हुआ. स्टॉक का 52 वीक हाई 382.10 रुपए और लो 196.55 रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो 2 हफ्ते में यह 10.64% और एक महीने में 29% से ज्यादा बढ़ा है. बीते 3 महीने में स्टॉक में 10.41% की तेजी आई है. लेकिन, इस साल शेयर अब तक 3.26% तक गिर चुका है, जबकि पिछले 6 महीने में इसमें 14.80% तक गिरावट आई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6