&format=webp&quality=medium)
कंपनी ने चौथी तिमाही में अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और गैस डिलीवरी में जबरदस्त विस्तार किया है. (फोटो सोर्स: Freepik)
Gujarat Energy Q4 Results: गुजरात एनर्जी लिमिटेड (पहले Gujarat Gas Ltd) ने मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹521 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹45 करोड़ था. कंपनी के मुनाफे में यह जबरदस्त उछाल तीन सरकारी कंपनियों के विलय का असर माना जा रहा है.
नतीजों के साथ कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों को ₹8.90 यानी 445% प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है, जो कंपनी के इतिहास में सबसे अधिक है. हालांकि, डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने बताया कि तीन सरकारी कंपनियों के एकीकरण के बाद परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है. इससे कंपनी की बैलेंस शीट और बिजनेस स्केल दोनों मजबूत हुए हैं.
ये भी जरूर पढ़ें- ₹983 का टारगेट! नतीजे के बाद ऑटो कंपोनेंट्स शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, FY27 में 55% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद
कंपनी ने चौथी तिमाही में अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और गैस डिलीवरी में जबरदस्त विस्तार किया है.
रिकॉर्ड CNG वॉल्यूम
Q4 FY26 में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक 3.60 MMSCMD का सीएनजी वॉल्यूम हासिल किया, जो सालाना आधार पर 12% की बढ़त है. वर्तमान में कंपनी का नेटवर्क 839 सीएनजी स्टेशनों तक फैल चुका है, जिसमें इस तिमाही में जुड़े 7 नए स्टेशन शामिल हैं.
PNG नेटवर्क का विस्तार
चौथी तिमाही में कंपनी ने 35,400 से अधिक नए घरेलू ग्राहक जोड़े हैं. इसके साथ ही कंपनी अब देश के 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 24.18 लाख से अधिक घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पहुंचा रही है.
इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश
कंपनी का कुल पाइपलाइन नेटवर्क अब 45,250 किलोमीटर से अधिक का हो चुका है. इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) इन्फ्रास्ट्रक्चर में ₹561 करोड़ का भारी निवेश किया है.
| सेल्स वॉल्यूम | Q4 FY 2026 | FY 2025-26 |
| CGD Segment (A) | 8.88 | 8.69 |
| औद्योगिक | 4.19 | 4.29 |
| सीएनजी | 3.6 | 3.43 |
| PNG - घरेलू | 0.91 | 0.82 |
| PNG - कमर्शियल | 0.17 | 0.16 |
| Gas Trading Segment (B)* | 4.63 | 4.94 |
| Total (A+B) | 13.51 | 13.63 |
ये भी जरूर पढ़ें- ₹200 से सस्ते इन 3 शेयरों पर जेफरीज बुलिश, मिल सकता है 28% तक रिटर्न
पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक संकट के जवाब में गुजरात एनर्जी लिमिटेड (GEL) ने रणनीतिक कदम उठाते हुए डोमेस्टिक और कमर्शियल सेक्टर्स में पीएनजी (PNG) के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाया है, ताकि एलपीजी (LPG) पर निर्भरता को कम किया जा सके.
13,000 घर हुए LPG-फ्री- मार्च 2026 से मई 2026 के बीच महज दो महीनों में गुजरात की 86 हासउसिंग सोसायटीज पूरी तरह पीएनजी-कनेक्टेड होकर एलपीजी-मुक्त हो गईं. मई 2026 तक ऐसी सोसायटीज की कुल संख्या बढ़कर 2,835 (लगभग 4.86 लाख घर) हो चुकी है.
कमर्शियल और औद्योगिक विस्तार- व्यावसायिक इकाइयों की संख्या मार्च के 152 से बढ़कर मई के अंत तक 527 हो गई.
मोरबी सिरेमिक इंडस्ट्री को संजीवनी- कंपनी ने मोरबी के प्रसिद्ध सिरेमिक उद्योग को बड़ा बूस्ट दिया है. यहां गैस खपत करने वाली इकाइयां महज दो महीने में 83 से बढ़ाकर 675 कर दी गईं, जिससे इस क्षेत्र में गैस की खपत 0.36 MMSCMD से बढ़कर 7.8 MMSCMD के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई.
Gujarat Energy Limited (पहले Gujarat Gas Limited) भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड एनर्जी कंपनियों में से एक है. कंपनी पिछले 30 वर्षों से घरेलू और औद्योगिक ग्राहकों को लगातार प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)