&format=webp&quality=medium)
अगर आप शेयर बाजार में ट्रेड करते हैं या निवेश कर रखा है तो यह हफ्ता काफी अहम रहने वाला है. चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन चल रहा है, तो नतीजों के साथ ही कई बड़ी कंपनियां डिविडेंड, बायबैक, स्टॉक स्प्लिट और डिमर्जर जैसे बड़े कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा कर रही हैं, इस हफ्ते कई शेयरों में Ex-Date होगा. ऐसे में इन शेयरों पर ट्रेडर्स और लॉन्ग टर्म निवेशकों की नजर बनी रहेगी.
बता दें कि Ex-Date वह तारीख होती है, जब से शेयर बिना किसी कॉरपोरेट एक्शन के फायदे (जैसे डिविडेंड या बोनस) के ट्रेड होता है. अगर आपको डिविडेंड या बोनस चाहिए, तो Ex-Date से पहले शेयर खरीदना जरूरी है. Ex-Date के दिन या उसके बाद खरीदा गए शेयर पर वो फायदा नहीं मिलता.
| कंपनी | इवेंट | तारीख |
| Aurobindo Pharma | ₹30 डिविडेंड + बायबैक | 17 अप्रैल |
| Muthoot Finance | ₹30 डिविडेंड | 17 अप्रैल |
| Pashupati Cotspin | 1:10 स्टॉक स्प्लिट | 17 अप्रैल |
| R&B Denims | 1:10 स्टॉक स्प्लिट | 17 अप्रैल |
| Prima Plastics | डिमर्जर | 17 अप्रैल |
| Energy Infrastructure Trust | इनकम डिस्ट्रीब्यूशन | 16 अप्रैल |
Aurobindo Pharma ने ₹800 करोड़ का बायबैक ऐलान किया है, जिसमें कंपनी ₹1,475 प्रति शेयर के भाव पर शेयर वापस खरीदेगी. यह मौजूदा कीमत के मुकाबले करीब 10–11% प्रीमियम पर है.
इसके साथ ही ₹30 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी दिया जा रहा है. यानी निवेशकों को डबल फायदा मिल सकता है.
Muthoot Finance ने FY26 के लिए ₹30 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने बताया कि यह भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा.
LIVE TV:
कंपनी अपने ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को 10 हिस्सों में बांट रही है. यानी अब एक शेयर की जगह 10 शेयर मिलेंगे, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 होगी.. इससे शेयर की कीमत कम होगी और लिक्विडिटी बढ़ेगी.
Prima Plastics अपने रोटेशनल मोल्डिंग बिजनेस को अलग कर Prima Innovation नाम की नई कंपनी बना रही है. इस स्कीम के तहत शेयरहोल्डर्स को 1:1 रेशियो में नई कंपनी के शेयर मिलेंगे. इससे दोनों बिजनेस पर अलग-अलग फोकस करने में मदद मिलेगी.
यह ट्रस्ट 16 अप्रैल को Ex-Date पर जाएगा. योग्य निवेशकों को घोषित इनकम डिस्ट्रीब्यूशन का फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें: ICICI Pru AMC के दमदार नतीजे, 23% बढ़ी कमाई...₹12.40 डिविडेंड का ऐलान, अब स्टॉक पर सबकी नजर
Blue Blends (India) ने 17 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी के रेजोल्यूशन प्लान के तहत पब्लिक शेयरहोल्डर्स को प्रोपोर्शन के हिसाब से नए शेयर दिए जाएंगे.

निवेशकों के लिए क्या हो रणनीति?
Ex-Date वाले शेयरों में अक्सर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसलिए