&format=webp&quality=medium)
Dividend Stock: शेयर बाजार में रिकवरी के बीच डिविडेंड शेयरों की तलाश में रहने वाले निवेशकों के लिए मंगलवार को एक अच्छी खबर आई है. बजाज ग्रुप की प्रमुख कंपनी, बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट (Bajaj Holdings & Investment) ने अपने शेयरधारकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है.
कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए ₹65 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) घोषित किया है. यह डिविडेंड प्रति शेयर के ₹10 फेस वैल्यू पर 650% है. यह खबर निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है, क्योंकि डिविडेंड अक्सर कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य के प्रति उसके भरोसे को दिखाता है.
कंपनी ने ₹65 प्रति शेयर (650%) का ऐलान किया है. कंपनी ने डिविडेंड प्राप्त करने के योग्य सदस्यों का निर्धारण करने के लिए सोमवार, 22 सितंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे. अंतरिम डिविडेंड का भुगतान या क्रेडिट मंगलवार, 14 अक्टूबर, 2025 या उससे पहले योग्य शेयरधारकों को कर दिया जाएगा.
डिविडेंड के साथ-साथ, कंपनी ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने श्री सौरभ एरंडे (Saurabh Erande) को कंपनी का नया कंपनी सचिव (Company Secretary) और अनुपालन अधिकारी (Compliance Officer) नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी. यह नियुक्ति नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमिटी की सिफारिश पर की गई है.
बजादा होल्डिंग्स का शेयर मामूली तेजी के साथ 13,225 रुपये के आसपास चल रहा था. 13,203 रुपये के भाव की क्लोजिंग के मुकाबले शेयर 13,294 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंचा था. कंपनी का मार्केट कैप 1,47,185 करोड़ रुपये का है. कंपनी BSE 100 पर लिस्टेड है.