Dividend Alert: फार्मा कंपनी ने बरसाया डिविडेंड, Q1 में दिखी प्रॉफिट और मार्जिन में दमदार ग्रोथ

डायग्नॉस्टिक सर्विस प्रोवाइडर Dr Lal PathLabs ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के साथ मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है और निवेशकों को ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है.
Dividend Alert: फार्मा कंपनी ने बरसाया डिविडेंड, Q1 में दिखी प्रॉफिट और मार्जिन में दमदार ग्रोथ

Dividend Alert: डायग्नॉस्टिक सर्विस प्रोवाइडर Dr Lal PathLabs ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के साथ मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है और निवेशकों को ₹6 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

कंपनी का राजस्व (Revenue) ₹670 करोड़, जो पिछले साल के ₹602 करोड़ से 11.3% ज्यादा है. EBITDA ₹192 करोड़, 13.1% की ग्रोथ, मार्जिन बढ़कर 28.7% हुआ (पिछले साल 28.2%). PAT (Net Profit) ₹134 करोड़, जो पिछले साल ₹108 करोड़ था — 24.3% की बढ़त. मार्जिन भी बढ़कर 20.0% हुआ. EPS (Earnings Per Share) ₹15.9 पर रहा, जबकि पिछले साल ₹12.8 था, यानी इसमें 24.4% की वृद्धि रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिविडेंड देगी कंपनी

कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू के शेयर पर ₹6 प्रति शेयर (60%) अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसका रिकॉर्ड डेट 6 अगस्त 2025 तय किया गया है और भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6