आधार हाउसिंग की 80% हिस्सेदारी ब्लैकस्टोन को बेचेगा DHFL ग्रुप, नहीं किया सौदे का पूरा खुलासा

DHFL समूह की होल्डिंग कंपनी वाधवन ग्लोबल कैपिटल (WGC) सस्ते मकान बनाने वाली अपनी इकाई आधार हाउसिंग फाइनेंस की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी. प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन यह हिस्सेदारी खरीदेगी
आधार हाउसिंग की 80% हिस्सेदारी ब्लैकस्टोन को बेचेगा DHFL ग्रुप, नहीं किया सौदे का पूरा खुलासा

DHFL समूह की होल्डिंग कंपनी वाधवन ग्लोबल कैपिटल (WGC) सस्ते मकान बनाने वाली अपनी इकाई आधार हाउसिंग फाइनेंस की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी (फोटो: reuters)

DHFL समूह की होल्डिंग कंपनी वाधवन ग्लोबल कैपिटल (WGC) सस्ते मकान बनाने वाली अपनी इकाई आधार हाउसिंग फाइनेंस की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी. प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन यह हिस्सेदारी खरीदेगी. हालांकि, यह सौदा कितने रुपये का होगा, इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. वाधवन ग्लोबल कैपिटल (डब्ल्यूजीसी), आधार हाउसिंग फाइनेंस में अपनी 70 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. वहीं उसकी होम लोन देने वाली अनुषंगी डीएचएफएल भी इसमें अपनी 9 प्रतिशत के आसपास की हिस्सेदारी को बेचेगी.

कोबरापोस्‍ट ने किया था ये खुलासा

हिस्सेदारी बेचने का यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही समाचार पोर्टल कोबरापोस्ट ने अपनी खबर में दावा किया है कि समूह ने 31,000 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन की हेराफेरी की. खबर में कहा गया है कि डीएचएफएल से कर्ज लिया गया और इस धन को वाधवन ने देश से बाहर भेजा.

Add Zee Business as a Preferred Source

DHFL ने किया आरोपों को खारिज

समूह ने सभी आरोपों को खारिज किया है लेकिन इसके बावजूद डीएचएफएल के शेयरों में गिरावट देखी गयी. वाधवन समूह के एक वक्तव्य के मुताबिक ब्लैकस्टोन द्वारा प्रबंधित एक प्राइवेट इक्विटी फंड ने आधार हाउसिंग में इक्विटी खरीदने के लिये पक्का समझौता किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6