&format=webp&quality=medium)
Dhanuka Agritech 33% प्रीमियम पर शेयर बायबैक करेगी. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Magnific)
Dhanuka Agritech Buyback: एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी धनुका एग्रीटेक (Dhanuka Agritech) ने अपने शेयरधारकों के लिए बायबैक का ऐलान किया है. कंपनी 5 लाख इक्विटी शेयर ₹1,400 प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदेगी. इस बायबैक का कुल आकार ₹70 करोड़ का है. खास बात यह है कि बायबैक प्राइस कंपनी के शेयर के तत्कालीन बाजार भाव के मुकाबले करीब 33% प्रीमियम पर तय किया गया है.
कंपनी के बोर्ड ने 19 मई 2026 को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जाएगा, जिसमें पात्र शेयरधारक अपने शेयर कंपनी को ऑफर कर सकेंगे.
| डीटेल | जानकारी |
| बायबैक शेयरों की संख्या | 5,00,000 शेयर |
| बायबैक प्राइस | ₹1,400 प्रति शेयर |
| कुल बायबैक आकार | ₹70 करोड़ |
| रिकॉर्ड डेट | 29 मई 2026 |
| ओपनिंग डेट | 4 जून 2026 |
| क्लोजिंग डेट | 10 जून 2026 |
| फेस वैल्यू | ₹2 प्रति शेयर |
कंपनी ने बताया कि यह बायबैक उसकी चुकता पूंजी और फ्री रिजर्व्स का करीब 4.20% है. बायबैक में छोटे निवेशकों (Small Shareholders) के लिए अलग रिजर्व कैटेगरी भी रखी गई है, जिससे रिटेल निवेशकों को Acceptance Ratio मिलने की संभावना रहती है.
बायबैक प्राइस ₹1,400 प्रति शेयर रखा गया है, जो 13 मई 2026 के एनएसई क्लोजिंग प्राइस की तुलना में लगभग 32.78% ज्यादा है. आज शेयर 1.1% की तेजी के साथ 1,095 रुपये पर बंद हुआ है. आमतौर पर इतना बड़ा प्रीमियम निवेशकों का ध्यान आकर्षित करता है, क्योंकि इससे पात्र शेयरधारकों को अतिरिक्त लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है.
हालांकि बायबैक में वास्तविक फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि निवेशक के कितने शेयर स्वीकार किए जाते हैं. इसलिए निवेशकों को केवल प्रीमियम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए.
पिछले कुछ समय में धनुका एग्रीटेक के शेयर का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. एक दिन में शेयर ने 1.06% का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक महीने में इसमें 1.53% की बढ़त दर्ज की गई है. हालांकि लंबी अवधि में शेयर पर दबाव देखने को मिला है. पिछले छह महीनों में शेयर करीब 11.77% और एक साल में 33.57% तक गिरा है. वहीं पांच साल के नजरिए से देखें तो शेयर ने निवेशकों को लगभग 17.73% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
बायबैक आमतौर पर यह संकेत देता है कि कंपनी को अपने बिजनेस और भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा है. साथ ही इससे शेयरधारकों को अतिरिक्त मूल्य लौटाने का मौका मिलता है. धनुका एग्रीटेक का ₹1,400 प्रति शेयर का बायबैक बाजार भाव के मुकाबले आकर्षक प्रीमियम पर है.
अब निवेशकों की नजर बायबैक के दौरान मिलने वाले Acceptance Ratio पर रहेगी, क्योंकि अंतिम रिटर्न काफी हद तक उसी पर निर्भर करेगा.
कंपनी ने चौथी तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफे में 30% का उछाल देखा है. आय में भी बढ़त दर्ज हुई है. कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 75 करोड़ रुपये से बढ़कर 98 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं कंपनी की आय 442 करोड़ रुपये से बढ़कर 483 करोड़ रुपये रही. यानी बिक्री में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 110 करोड़ रुपये से बढ़कर 125 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं EBITDA मार्जिन 24.8% से बढ़कर 25.8% हो गया. कंपनी ने निवेशकों के लिए 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है.