कमजोर बाजार में डिफेंस कंपनी पर बड़ी खबर! मिला ₹1400 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर, सालभर में 42% रिटर्न, रखें नजर

Defence Stocks: रेगुलेटरी फाइलिंग में डिफेंस ने कहा कि कि उसे ₹1400 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर हासिल हुआ है. यह ऑर्डर रक्षा उत्पादों की सप्लाई के लिए है, जिसे कंपनी को 4 वर्षों की अवधि में पूरा करना है.
कमजोर बाजार में डिफेंस कंपनी पर बड़ी खबर! मिला ₹1400 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर, सालभर में 42% रिटर्न, रखें नजर

Defence Stocks.

Defence Stocks: शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी Solar Industries India पर बड़ी खबर आई है. डिफेंस कंपनी के एक इंटरनेशनल ऑर्डर हासिल हुआ है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 1,400 करोड़ रुपए है. यह ऑर्डर रक्षा उत्पादों की सप्लाई के लिए है, जिसे कंपनी को 4 वर्षों की अवधि में पूरा करना है. इस साल डिफेंस स्टॉक में अब तक 41% तक तेजी दर्ज की गई है.

ऑर्डर की डीटेल

रेगुलेटरी फाइलिंग में डिफेंस कंपनी Solar Industries ने कहा कि Solar Industries India और उसकी सब्सिडियरी को डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए मिला है. यह ऑर्डर इंटरनेशनल क्लाइंट से हासिल हुआ है. यह ऑर्डर 1,400 करोड़ रुपए का है. उत्पादों की डिलीवरी अगले 4 वर्षों में की जाएगी. यह निर्यात ऑर्डर रक्षा उत्पादों की सप्लाई के लिए है

यह ऑर्डर सोलर इंडस्ट्रीज की पहले से मजबूत ऑर्डर बुक को और मजबूती प्रदान करेगा, जो रक्षा क्षेत्र से उसकी रेवेन्यू ग्रोथ को सुनिश्चित करेगा.

Q2 रिजल्ट

रिकॉर्ड रेवेन्यू ग्रोथ

  • Solar Industries डिफेंस और इंटरनेशनल सेगमेंट से कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया गया. इंटरनेशनल बिजनेस रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और Q2 में ₹960 करोड़ से ज्यादा रहा, जो साल-दर-साल 21% की ग्रोथ है. डिफेंस सेगमेंट रेवेन्यू ₹500 करोड़ के पार पहुंच गया, जिसमें 57% की वार्षिक ग्रोथ देखी गई.

मोतीलाल ओसवाल का बड़ा दांव! इस गैस स्टॉक में 50% तक उछाल की उम्मीद, मेगा प्रोजेक्ट्स बनेंगे ग्रोथ इंजन

मार्जिन और मुनाफा में उछाल

  • कंपनी का EBITDA में 24% सालाना बढ़त होकर ₹550 करोड़ तक पहुंचा, जबकि मार्जिन 172 बेसिस पॉइंट बढ़कर 26.5% रहा.

दमदार ऑर्डर-बुक

Solar Industries का कुल ऑर्डरबुक ₹17,100 करोड़ तक पहुंच गया है. इस ऑर्डर-बुक का एक बड़ा हिस्सा, ₹15,500 करोड़, डिफेंस सेगमेंट से है. डिफेंस ऑर्डर-बुक की यह विशालता कंपनी के भविष्य के राजस्व को एक मजबूत आधार प्रदान करती है.

solar industries

डिफेंस स्टॉक का प्रदर्शन

Solar Industries स्टॉक का 52 वीक हाई 17,805 रुपए और लो 8,479.30 रुपए है. स्टॉक बीते 3 महीने में 7 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. हालांकि, इस साल शेयर अब तक 41% की बढ़त आई है. पिछले 2 साल में शेयर का रिटर्न 87% और 3 साल में 251% रहा. बीते 10 वर्ष में शेयर ने 2,019% का शानदार रिटर्न दिया है.

खबर से जुडा FAQs


Q1. ऑर्डर का कुल मूल्य क्या है?
Solar Industries को ₹1400 करोड़ मूल्य का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है.

Q2. यह ऑर्डर किस चीज के लिए है?
यह ऑर्डर रक्षा उत्पादों की सप्लाई के लिए है.

Q3. ऑर्डर कितने समय में डिलीवर किया जाएगा?
उत्पादों की डिलीवरी 4 वर्षों की अवधि में की जानी है.

Q4. क्या यह घरेलू या निर्यात ऑर्डर है?
यह एक निर्यात ऑर्डर है, जिसका मतलब है कि उत्पादों की आपूर्ति भारत के बाहर किसी विदेशी ग्राहक को की जाएगी.

Q5. इस ऑर्डर का महत्व क्या है?
यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6