डिफेंस कंपनी को DRDO से ₹80 करोड़ का ऑर्डर! शेयर में गिरावट के बावजूद 2 हफ्ते में 13% उछाल

Paras Defence Share Price: इस कॉन्ट्रैक्ट में एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म के लिए डिजाइन किए गए एक हाई-प्रिसिजन ऑप्टिकल सिस्टम का डेवलपमेंट शामिल है. यह सप्लाई ऑर्डर 18 महीने में पूरा होगा.
डिफेंस कंपनी को DRDO से ₹80 करोड़ का ऑर्डर! शेयर में गिरावट के बावजूद 2 हफ्ते में 13% उछाल

डिफेंस स्टॉक ने बीते 3 साल में 190% रिटर्न दिए हैं. (File Image)

Paras Defence Share Price: डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (PARAS) को एक नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी को यह ऑर्डर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) से हासिल हुआ है. शेयर बाजार में कोहराम के बीच पारस डिफेंस के शेयर 3.85% गिरकर 719 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. बीते दो हफ्ते में डिफेंस स्टॉक 13% तक बढ़ चुका है.

₹80.28 करोड़ का मिला ऑर्डर

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज रक्षा मंत्रालय के तहत डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) से लगभग ₹80.28 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट में एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म के लिए डिजाइन किए गए एक हाई-प्रिसिजन ऑप्टिकल सिस्टम का डेवलपमेंट शामिल है. यह सप्लाई ऑर्डर की तारीख से 18 महीने के अंदर प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है.

पारस डिफेंस ने साफ किया कि न तो प्रमोटर और न ही प्रमोटर ग्रुप का अवार्ड देने वाली एंटिटी में कोई इंटरेस्ट है, और यह कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत नहीं आता है.

paras defence

कैसा रहा तिमाही नतीजा?

  • दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में पारस डिफेंस का मुनाफा 21.3% बढ़कर ₹18.2 करोड़ रहा.
  • कंपनी का रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹106.4 करोड़ हो गया.
  • EBITDA पिछले साल के मुकाबले 19% बढ़कर ₹26.3 करोड़ हो गया
  • हालांकि, इस तिमाही का मार्जिन 25.8% से घटकर 24.7% रहा.

दक्षिण कोरियाई कंपनी के साथ की साझेदारी

इससे पहले, 4 मार्च 2026 को पारस डिफेंस ने पारस डिफेंस ने दक्षिण कोरिया की ग्रीन ऑप्टिक्स कंपनी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. ग्रीन ऑप्टिक्स विशेष रूप से अंतरिक्ष और डिफेंस सिस्टम्स के लिए ऑप्टिक्स (Optics) और ऑप्टिकल सिस्टम के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में विशेषज्ञता रखती है. दोनों कंपनियां मिलकर अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र के लिए नई और उन्नत ऑप्टिकल तकनीकों का विकास करेंगी.

बनाई दो सब्सिडियरी कंपनी

फरवरी में, पारस डिफेंस ने अपनी नई बनी सब्सिडियरी, पारस सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (Paras Semiconductors Private Ltd) के जरिए सेमीकंडक्टर स्पेस में कदम रखा.

इसके अलावा, एक और सब्सिडियरी कंपनी Paras Avionics Private Ltd बनाई. पारस डिफेंस की यह सहायक कंपनी विशेष रूप से डिफेंस और एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म के लिए तकनीकी समाधान और विनिर्माण पर केंद्रित होगी.

एक साल में 49% बढ़ा डिफेंस स्टॉक

पारस डिफेंस के शेयर का प्रदर्शन देखें को इस साल यह अब तक 5.29% तक बढ़ा है, जबकि पिछले 2 हफ्ते में शेयर में करीब 13% तक की तेजी आई है. वहीं, बीते 6 महीने में शेयर 12% तक उछला है. हालांकि, बीते 2 वर्ष में डिफेंस स्टॉक ने निवेशकों को 102% और 3 साल में 190% का शानदार रिटर्न दिया है.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week44.406.57
2 Weeks81.9012.82
1 Month50.657.56
YTD36.205.29
3 Months49.157.32
6 Months76.0011.79
1 Year238.2549.39
2 Years363.42101.73
3 Years471.67189.44
5 Years--
10 Years--

स्टॉक का 52 वीक हाई 917.80 रुपए है, जो इसने 19 मई 2025 को बनाया था. 52 वीक लो 401 रुपए है. डिफेंस कंपनी का मार्केट कैप 5,807.93 करोड़ रुपए है.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6