Defence कंपनी ने जारी किया दमदार रिजल्ट! Q1 मुनाफा 110% बढ़ा, स्टॉक खरीदने की लगी होड़

Defence stocks Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 110% बढ़ा है. आय 46.5% बढ़ी है जबकि मार्जिन बढ़कर 30.61% रहा.
Defence कंपनी ने जारी किया दमदार रिजल्ट! Q1 मुनाफा 110% बढ़ा, स्टॉक खरीदने की लगी होड़

Defence stocks Q1 Results: एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) ने अपना तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है. जून तिमाही में डिफेंस कंपनी ने सभी मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन किया है. पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 110% बढ़ा है. आय 46.5% बढ़ी है जबकि मार्जिन बढ़कर 30.61% रहा. शानदार नतीजे के बाद शेयर में तेजी आई और यह 7.31 फीसदी बढ़कर 185 रुपये पर पहुंच गया.

Apollo Micro Systems Q1 Results

मुनाफा 110% बढ़ा

Add Zee Business as a Preferred Source

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही में डिफेंस कंपनी Apollo Micro Systems का कंसोलिडेटेड मुनाफा 110 फीसदी बढ़कर 17.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 8.42 करोड़ रुपये था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

आय 46.5% बढ़ी

जून तिमाही में कंपनी की आय भी 46.5 फीसदी बढ़कर ₹133.6 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹91.2 करोड़ थी.

EBITDA और मार्जिन में भी इजाफा

इस दौरान डिफेंस कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 84 फीसदी बढ़कर ₹41 करोड़ रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹22.2 करोड़ था. वहीं, जून तिमाही में कंपनी का मार्जिन सालाना आधार पर 24.34% से बढ़कर 30.61% हो गया.

Dividend Record Date

डिफेंस कंपनी के बोर्ड ने नतीजे के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) के रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है. बोर्ड ने मंगलवार, 9 सितंबर, 2025 को ‘रिकॉर्ड डेट’ के रूप में निर्धारित किया गया है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड पाने के पात्र सदस्य कौन होंगे, बशर्ते कि आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में इसे अप्रूव किया जाए. डिविडेंड निर्धारित समयावधि के भीतर भुगतान किया जाएगा.

1 Week-1.45-0.80
2 Weeks-5.00-2.72
1 Month-13.70-7.11
3 Months64.4556.21
6 Months60.1550.57
YTD58.4548.45
1 Year58.4048.38
2 Years124.14225.87
3 Years165.001170.21
5 Years165.771243.59
10 Years----

कैसा रहा डिफेंस स्टॉक का प्रदर्शन?

सोमवार (28 जुलाई) को डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) 3.95 फीसदी बढ़कर 179.10 रुपये पर बंद हुआ है. 3 महीने में शेयर 56 फीसदी और 6 महीने में 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है. जबकि इस साल शेयर में अब तक 48 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं, पिछले 2 साल में शेयर ने 226 फीसदी, 3 साल में 1170 फीसदी और 5 साल में 1244 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6