&format=webp&quality=medium)
Zen Technologies bags order.
Defence Stock: जेन टेक्नोलॉजी एक एडवांस डिफेंस कंपनी है जो मिलिट्री सिमुलेटर और काउंटर ड्रोन बनाती है. कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से 152 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. लंबे समय बाद कंपनी को कोई ऑर्डर मिला है. नतीजन यह शेयर डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत होकर 1466 रुपए (Zen Technologies Share Price) पर बंद हुआ. डेढ़ महीने में इस स्टॉक में निचले स्तर से करीब 55% की रिकवरी आई है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, जेन टेक्नोलॉजी को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से 152 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर इंटिग्रेटेड एयर डिफेंस कॉम्बैट सिमुलेटर (IADCS) L70 गन को लेकर मिला है. अगले 18 महीनों में इस ऑर्डर को पूरा करना है. बता दें कि 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 957 करोड़ रुपए का था जो 31 दिसंबर 2024 को घटकर 817 करोड़ रुपए पर आ गया था. बता दें कि Q3 में कंपनी को केवल 1.69 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला था, जबकि एग्जीक्यूशन 142 करोड़ रुपए का था.
ZEN Technologies एक मल्टीबैगर स्टॉक रहा है. दिसंबर 2024 में यह शेयर 2627 रुपए के लाइफ हाई पर पहुंच गया था. Q3 रिजल्ट के बाद शेयर में गिरावट की शुरुआत हुई और यह 19 फरवरी 2025 को 945 रुपए के स्तर तक फिसला था. 2 महीने के भीतर स्टॉक में 65% का करेक्शन दर्ज किया गया. यहां से शेयर में रिवर्सल देखने को मिला है और यह पिछले डेढ़ महीने में 55% रिकवर कर चुका है.
इलारा कैपिटल ने मार्च के दूसरे हफ्ते में इस शेयर में कवरेज की शुरुआत की थी और BUY रेटिंग के साथ में 1535 रुपए का टारगेट दिया था. SBI सिक्योरिटीज ने भी इसके लिए BUY की रेटिंग दी है और 1440 रुपए का टारगेट दिया गया है. बता दें कि Zen Technologies लैंड बेस्ड सिमुलेटर सेगमेंट में 90% मार्केट शेयर रखती है. कंपनी अब नेवल सिमुलेटर में भी एंट्री ले रही है. काउंटल ड्रोन सिस्टम की मांग भी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)