₹430 करोड़ का मिला बड़ा ऑर्डर, 6% उछला ये मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक

Premier Explosives प्राइवेट सेक्टर की एक डिफेंस कंपनी है जो एक्सप्लोसिव और हाई एनर्जी प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी का 85% से अधिक रेवेन्यू डिफेंस सेगमेंट से आता है. इंडियन एयर फोर्स से कंपनी के 430 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में एक्शन है.
₹430 करोड़ का मिला बड़ा ऑर्डर, 6% उछला ये मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक

Premier Explosives Order News.

Defence Stock: डिफेंस सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से एक बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में 6% से अधिक की तेजी देखी जा रही है और यह 645 रुपए (Premier Explosives Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. यह कंपनी एक्सप्लोसिव समेत हाई एनर्जी मटीरियल तैयार करती है. इसका इस्तेमाल डिफेंस, एयरोस्पेस और माइनिंग सेक्टर में ब्लास्ट के लिए होता है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रीमियर एक्सप्लोसिव को मिनिस्ट्री ऑफ डिफें, इंडियन एयरफोर्स से 429.56 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. कंपनी को Chaff एंड Flares का ऑर्डर मिला है जिसका इस्तेमाल मिलिट्री एयक्राफ्ट की तरफ किया जाता है जब उसपर दुश्मन का मिसाइल छोड़ा जाता है. दुश्मन के मिसाइल और हमलों को चकमा देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. इस ऑर्डर को अगले 12 महीनों में पूरा किया जाएगा.

कंपनी का ऑर्डर बुक

जून 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 9,885 मिलियन यानी 988 करोड़ रुपए का है. इससे पहले सितंबर महीने में कंपनी को 8 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. ऐसे में 430 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर काफी बड़ा है. बता दें कि FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 418 करोड़ रुपए का था. ऐसे में यह सिंगल ऑर्डर एक साल के रेवेन्यू विजिबिलिटी को बढ़ाने के लिए काफी है. स्टॉक में इतना बड़ा एक्शन इसलिए देखा जा रहा है.

85% से रेवेन्यू डिफेंस से

Premier Explosives एक स्मॉलकैप कंपनी है जो एक्सप्लोसिव और हाई एनर्जी प्रोडक्ट्स बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से डिफेंस, एयरोस्पेस और माइनिंग ब्लास्ट में होता है. कंपनी का 85-87% ऑर्डर बुक और रेवेन्यू डिफेंस सेगमेंट से आता है.

Premier Explosives

BEL, BDL, ISRO जैसे क्लाइंट्स

यह देश की पहली कंपनी है जो स्वदेशी तकनीक आधारित एक्सप्लोसिव और डेटोनेटिंग फ्यूज बनाती है. इसके एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल मिसाइल में भी होता है. तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कंपनी के 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. Premier Explosives इजरायल, नेपाल, टर्की, इंडोनेशिया, नेपाल, ग्रीक समेत दर्जनों देश को निर्यात भी करती है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनामिक्स, ISRO इसके क्लाइंट लिस्ट में शामिल हैं.

मल्टीबैगर है स्टॉक, जानें टारगेट

Premier Explosives का शेयर 6% से अधिक तेजी के साथ 645 रुपए पर कारोबार कर रहा है. बता दें कि जून 2024 में इस शेयर ने 909 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जबकि इस साल इसने 309 रुपए का लो बनाया था. निचले स्तर से यह डबल हो चुका है. इस साल अब तक नेट आधार पर 15% का रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न 45%, दो साल का रिटर्न 165%, तीन साल का रिटर्न 580% और पांच साल का रिटर्न 2525% है. ICICI डायरेक्ट ने अगले 12 महीने के लिहाज से 815 रुपए का टारगेट दिया है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. Premier Explosives को नया ऑर्डर किससे मिला है?
कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस इंडियन एयरफोर्स से ₹429.56 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

Q2. नया ऑर्डर किस प्रोडक्ट के लिए है?
यह ऑर्डर ‘Chaff और Flares’ के लिए है, जो दुश्मन के मिसाइल को चकमा देने के लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट में इस्तेमाल होते हैं.

Q3. Premier Explosives की ऑर्डर बुक कितनी है?
जून 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹988 करोड़ की है.

Q4. कंपनी के रेवेन्यू का कितना हिस्सा डिफेंस से आता है?
Premier Explosives का लगभग 85–87% रेवेन्यू डिफेंस सेक्टर से आता है.

Q5. ICICI डायरेक्ट ने Premier Explosives का टारगेट प्राइस क्या दिया है?
ब्रोकरेज ने अगले 12 महीनों के लिए ₹815 का टारगेट प्राइस दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6