&format=webp&quality=medium)
(Image- Company website)
DCX Systems Share Price: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा है. सेंसेक्स 1600 अंकों से ज्यादा टूट गया है, जबकि निफ्टी 517 अंक गिरकर 22,600 के नीचे लुढ़क गया है. बाजार में भारी गिरावट के बीच डिफेंस कंपनी DCX Systems के शेयर को खरीदने की होड़ मची है, जिससे बीएसई पर शेयर 12% बढ़कर 182.85 रुपए पर पहुंच गए. फिलहाल शेयर 8.39 फीसदी की बढ़त के साथ 177 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
दरअसल, एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स को शुक्रवार बाजार बंद होने के बाद एक बड़ा ऑर्डर मिला था. कंपनी को केबल्स और वायर हार्नेस असेंबली मैन्युफैक्चरर को ₹563.45 करोड़ के ऑर्डर मिले. ये ऑर्डर घरेलू ग्राहक से हासिल हुए हैं. एक बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर का असर आज स्टॉक पर देखने को मिला.
यह ऑर्डर एयरबोर्न एप्लिकेशन के लिए मैरीटाइम पेट्रोल रडार सिस्टम (MPR) के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ा है. यह ऑर्डर कंपनी के नियमित कारोबारी संचालन का हिस्सा है. कंपनी ने कहा कि इस तरह के ऑर्डर मिलना उसके संचालन उद्देश्यों के अनुरूप है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
डिफेंस कंपनी डीएसक्स सिस्टम्स के क्लाइंट लिस्ट जबरदस्त हैं. क्लाइंट में ELTA Systems, IAI SMS, IAI MALAT, Bharat Electronics, RAFAEL Advanced Defense System, Elbit Systems, AMETEK, India Optel Ltd, Lockhed Martin, Collins Aerospace, Beamtrail, LT, LGM और Alpha ELSEC शामिल हैं.
DCX Systems ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार की घोषणा की है. कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Raneal Advanced Systems (Raneal) में ओवरसाइज्ड PCB असेंबली क्षमता जोड़ी है. यह रणनीतिक कदम DCX/Raneal की जटिल और बड़े आकार के PCB की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को और मजबूत करेगा.
नई सुविधा के जरिए कंपनी अब बड़े आकार के PCB को असेंबल और टेस्ट कर सकेगी, जिनका उपयोग मुख्य रूप से डिफेंस, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड पावर सिस्टम्स में होता है.
लास्ट सेशन में DCX Systems का शेयर 163.30 रुपए पर बंद हुए थे. ऑर्डर की खबर से आज स्टॉक 7.83 फीसदी बढ़कर 176.10 रुपए पर खुला. कारोबार के दौरान शेयर में तेजी आई और यह 12 फीसदी तक चढ़ गया.
DCX Systems का 52 वीक्स हाई 363.80 रुपए है, जो इसने 19 मई 2025 को बनाया था. स्टॉक का 52 वीक्स लो 153.55 रुपए है. रिकॉर्ड हाई से स्टॉक 55 फीसदी से ज्यादा करेक्ट हो चुका है. बीते एक हफ्ते में स्टॉक 4.28% तक बढ़ा चुका है जबकि बीते 2 हफ्ते में 10.43% तक टूट गया है. वहीं, इस साल स्टॉक में 7.43% की गिरावट आई है. जबकि पिछले 6 महीने में शेयर 34.78% और बीते एक साल में 28.39% की गिरावट आई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)