Q4 में डिफेंस कंपनी का मुनाफा 44% बढ़ा, 120% डिविडेंड का ऐलान, ₹2,600 करोड़ का ऑर्डर बुक

Defence Stocks: डिफेंस कंपनी का सभी मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन रहा. मुनाफा 44 फीसदी बढ़ा जबकि मार्जिन में 4% का उछाल आया. बेहतर नतीजे के बाद कंपनी के बोर्ड ने 120% डिविडेंड का ऐलान किया है.
Q4 में डिफेंस कंपनी का मुनाफा 44% बढ़ा, 120% डिविडेंड का ऐलान, ₹2,600 करोड़ का ऑर्डर बुक

स्टॉक एक हफ्ते में 23% और बीते एक महीने में 35% तक बढ़ चुका है. (फोटो सोर्स: ASTRAMICRO)

Astra Microwave Products Q4 Results: एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रोडक्ट्स (Astra Microwave Products) ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में शानदार नतीजे पेश किए हैं. डिफेंस कंपनी का सभी मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन रहा. मुनाफा 44 फीसदी बढ़ा जबकि मार्जिन में 4% का उछाल आया. बेहतर नतीजे के बाद कंपनी के बोर्ड ने 120% डिविडेंड का ऐलान किया है.

दमदार Q4 नतीजे से शेयर में जोश

चौथी तिमाही में डिफेंस कंपनी के अच्छे नतीजे ने शेयर में जोश भर दिया. बीएसई पर शेयर 9.15% बढ़कर ऑल टाइम हाई ₹1,350.30 पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक डिफेंस स्टॉक 8.85 फीसदी की बढ़त के साथ ₹1,346.60 पर कारोबार कर रहा था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Q4FY26 में कैसे रहे नतीजे?

मार्च तिमाही में ASTRAMICRO का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 44% बढ़कर ₹106 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹73.5 करोड़ था. कंपनी की आय और ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी मजबूत सुधार देखने को मिला है.

ऑपरेशंस से कंपनी की आय 19.6% बढ़कर ₹488.24 करोड़ रही, जबकि पिछले साल यह ₹408 करोड़ थी. तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का रेवेन्यू Q3FY26 के ₹240 करोड़ से 88% उछला है.

EBITDA और मार्जिन में मजबूत सुधार

चौथी तिमाही में डिफेंस कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 36% बढ़कर ₹162.5 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं, EBITDA मार्जिन 400 बेसिस प्वाइंट्स के उछाल के साथ 33.3% रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 29.3% था. मार्जिन में सुधार से साफ है कि कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी मजबूत हुई है.

Q4FY26Q4FY25ग्रोथ
राजस्व₹488.2 करोड़₹408.0 करोड़19.70%
EBITDA₹162.5 करोड़₹119.6 करोड़36%
मार्जिन33.30%29.30%400 bps (+4%)
नेट प्रॉफिट₹106.0 करोड़₹73.5 करोड़44.20%

पूरे साल में भी शानदार प्रदर्शन

FY26 में डिफेंस कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. सालाना आधार पर रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर ₹1,163 करोड़ रहा. एक साल पहले यह ₹1,051 करोड़ था. वहीं, कंपनी का सालाना नेट प्रॉफिट 27% बढ़कर ₹192 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹151 करोड़ था.

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

  • डिफेंस कंपनी ASTRAMICRO ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2.40 डिविडेंड की सिफारिश की है. यह फेस वैल्यू का 120% है. हालांकि, इसके लिए आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी.
  • कंपनी ने कहा कि AGM के बाद तय समयसीमा में डिविडेंड निवेशकों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. AGM और रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी.

डिविडेंड हिस्ट्री

कंपनी लगातार हर साल अपने निवेशकों को डिविडेंड बढ़ाकर दे रही है. FY21 में ₹1.20 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था. FY22 में इसे बढ़ाकर ₹1.40 किया गया. FY23 में ₹1.60 प्रति शेयर डिविडेंड मिला. FY24 में कंपनी ने ₹2.00 प्रति शेयर डिविडेंड दिया. अब FY25 के लिए ₹2.20 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया गया है. यानी पिछले 5 सालों में कंपनी ने डिविडेंड भुगतान में लगातार बढ़ोतरी की है.

दिनांकडिविडेंड और राशि
10/09/2025₹2.20 का फाइनल डिविडेंड
23/08/2024₹2.00 का फाइनल डिविडेंड
23/08/2023₹1.60 का फाइनल डिविडेंड
11/08/2022₹1.40 का फाइनल डिविडेंड
17/08/2021₹1.20 का फाइनल डिविडेंड

मजबूत ऑर्डर बुक

Astramicro और उसके ज्वाइंट वेंचर्स की कुल ऑर्डर बुक 31 मार्च 2026 तक ₹2,609.99 करोड़ रही. इसमें ₹230.68 करोड़ के सर्विस ऑर्डर शामिल हैं. FY26 के दौरान कंपनी ने ₹1,660.22 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए.

एक हफ्ते में 23% रिटर्न

डिफेंस स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो यह एक हफ्ते में 23% और बीते एक महीने में 35% तक बढ़ चुका है. इस साल शेयर में अब तक 36% से ज्यादा की बढ़त आई है. बीते 6 महीने में शेयर का रिटर्न 42% और पिछले एक साल में 25.60% रहा. बीते 3 वर्षों में शेयर ने 312.14%, 5 वर्षों में 863.43% और पिछले 10 वर्षों में 1,087.83% रिटर्न दिए हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source