रिजल्ट के बाद इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने की मची होड़! करीब 10% उछला, एक्सपर्ट बोले- अभी और भागेगा शेयर

Defence Stocks To Buy: बेहतरीन नतीजों और सरकार से मिले हथियारों के लाइसेंस ने Apollo Micro Systems को लंबी रेस का घोड़ा बना दिया है. डिफेंस सेक्टर में निवेश करने वालों के लिए यह कंपनी अब रडार पर आ गई है.
रिजल्ट के बाद इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने की मची होड़! करीब 10% उछला, एक्सपर्ट बोले- अभी और भागेगा शेयर

मार्च तिमाही में डिफेंस कंपनी का मुनाफा 164% बढ़ा है. (फोटो सोर्स: Apollo Micro Systems)

Defence Stocks To Buy: डिफेंस सेक्टर के इस शेयर को खरीदने के लिए बाजार में होड़ मच गई है. अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयर मंगलवार को बीएसई (BSE) पर करीब 10% उछल गए, क्योंकि कंपनी ने मार्च तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं. मजबूत मुनाफा, तेज रेवेन्यू ग्रोथ और डिफेंस सेक्टर में बढ़ते ऑर्डर्स के दम पर निवेशकों ने इस स्टॉक में जमकर खरीदारी की. दमदार तिमाही नतीजों के बाद एक्सपर्ट ने इस डिफेंस स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है.

कैसा रहा Q4 रिजल्ट?

मुनाफा: Apollo Micro Systems का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के ₹14 करोड़ के मुकाबले 164% बढ़कर ₹36.8 करोड़ हो गया है.

रेवेन्यू: कंपनी के कुल रेवेन्यू में 81% का बड़ा उछाल आया है. यह ₹161.8 करोड़ से बढ़कर ₹293.3 करोड़ पर पहुंच गया है.

EBITDA: कंपनी के कामकाज का प्रदर्शन भी सुधरा है. EBITDA 88% बढ़कर ₹67.6 करोड़ रहा.

मार्जिन: EBITDA मार्जिन में मामूली सुधार आया. मार्जिन 82 बीपीएस बढ़कर 23% हो गया.

Apollo Micro Systems

हथियारों के उत्पादन का मिला बड़ा लाइसेंस

सिर्फ नतीजे ही नहीं, कंपनी को भारत सरकार से एक खास लाइसेंस भी मिला है. सरकार ने कंपनी को मिसाइल, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGMs), टॉरपीडो, अंडरवॉटर माइन्स, SAM, Chaffs, Flares, Decoys, एरियल बम, रॉकेट और Liotering Munitions बनाने की मंजूरी दे दी है. यह लाइसेंस 'लाइफटाइम' के लिए वैध है.

हैदराबाद में बढ़ेगा उत्पादन

कंपनी इन घातक हथियारों की मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग अपने हैदराबाद स्थित प्लांट में करेगी. सालाना हर कैटेगरी में 1,000 यूनिट्स बनाने की क्षमता का लक्ष्य रखा गया है.

सेक्टर में पकड़ मजबूत

Apollo Micro Systems डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रो-मेकेनिकल समाधान प्रदान करती है. सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' और डिफेंस एक्सपोर्ट के लक्ष्यों को देखते हुए इस कंपनी की भूमिका आने वाले समय में और बढ़ सकती है.

डाइर्सिफाइड प्रोग्राम्स

  • BRAHMOS NG
  • AKASH NG
  • PINAKA
  • GUIDED PINAKA
  • KUSHA
  • ARIDHAMAN
  • TAL
  • QRSAM
  • TARA
  • MAREECH
  • VSHORAD
  • EHWT
  • VARUNASTRA
  • ALWT
  • AGNI
  • NASM
  • RUSTOM
  • PRALAY
Apollo Micro Systems

शेयर प्राइस टारगेट

च्वॉइस ब्रोकिंग के एग्जक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगड़िया ने Apollo Micro Systems पर BUY रेटिंग दी है. उनका कहना है कि स्टॉक के अंदर मूव देखने को मिला है. स्टॉक यहां से और ऊपर की ओर मूव दिखा सकता है. डिफेंस स्टॉक का स्ट्रक्चर बढ़िया है. डेली चार्ट अच्छा दिख रहा है.

सुमित बगड़िया ने डिफेंस स्टॉक के अंदर 330-328 का इंट्रा-डे सपोर्ट बताया है. 300 इसका ओवरऑल सपोर्ट है. आने वाले दिनों में स्टॉक में 350-360 का मूव दिख सकता है. डिफेंस स्टॉक में लॉन्ग-पोजिशन होल्ड करने की सलाह दी गई है. इंट्रा-डे में डिप आने पर खरीद सकते हैं.

स्टॉकटारगेट (₹)स्टॉप लॉस (₹)
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स350-360300

शेयर का प्रदर्शन

खबर लिखे जाने तक Apollo Micro Systems का शेयर 6.83 फीसदी की बढ़त के साथ 332.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. स्टॉक का 52 वीक हाई 354.65 रुपए और लो 133.65 रुपए है.

पिछले एक हफ्ते डिफेंस स्टॉक 12.77 फीसदी और 2 हफ्ते में 7.85 फीसदी तक बढ़ चुका है. वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 17.51 फीसदी और 3 महीने में 44 फीसदी तक तेजी आई है. इस साल शेयर अब तक 20.56 फीसदी तक बढ़ा है.

हालांकि, बीते एक साल में शेयर ने 137 फीसदी और 2 साल में 194 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. 3 साल में शेयर का रिटर्न 907.58 फीसदी और 5 साल में 2,981.56 फीसदी रहा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6