&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stock: सरकारी डिफेंस पीएसयू कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard0 ने मंगलवार को शेयर बाजार को एक बड़े ऑर्डर की जानकारी दी. रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी को एक प्रमुख यूरोपीय क्लाइंट से 'मेगा ऑर्डर' हासिल किया है. यह मेगा ऑर्डर ₹2,000 करोड़ से ज्यादा का है. ऑर्डर की जानकारी के बाद डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) में 3% तक उछाल आया.
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे 6 फीडर कंटेनर वेसल्स के डिजाइन और निर्माण का ऑर्डर मिला है. इन जहाजों की क्षमता करीब 1,700 TEU होगी. ये सभी जहाज LNG (Liquified Natural Gas) से संचालित होंगे, जो पर्यावरण के लिहाज से भी एक अहम कदम है.
ये भी पढ़ें- Q2 रिजल्ट के बाद Just Dial पर आई ब्रोकरेज कॉल, BUY की दी रेटिंग, हर शेयर पर इतना होगा फायदा
लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) 14 अक्टूबर को साइन किया गया है और जल्द ही इसके टेक्नो-कमर्शियल टर्म्स के साथ औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे.

Cochin Shipyard ने बताया कि इस ऑर्डर के साथ उसकी कुल ऑर्डर बुक अब ₹21,100 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, यह जून तिमाही के अंत में दर्ज ₹22,500 करोड़ से थोड़ा कम है, लेकिन नए ऑर्डर ने कंपनी के पोर्टफोलियो को फिर से मजबूती दी है.
ऑर्डर की खबर के बाद Cochin Shipyard के शेयरों में थोड़ी तेजी देखी गई और यह 2.72% की बढ़त के साथ ₹1807.65 पहुंच गया. स्टॉक का 52 वीक हाई 2,547.25 रुपए है और लो 1,180.45 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 47,091.46 करोड़ रुपए है. पिछले एक महीने में स्टॉक 2.51% की बढ़त आई है, लेकिन 3 महीने में यह 7.23% तक गिर चुका है.
Q1. Cochin Shipyard को नया ऑर्डर किससे मिला है?
Cochin Shipyard को यह ऑर्डर एक प्रमुख यूरोपीय क्लाइंट से मिला है.
Q2. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू कितनी है?
ह ऑर्डर ₹2,000 करोड़ से अधिक का है.
Q3. इस ऑर्डर के तहत क्या बनाया जाएगा?
कंपनी की AUM 22% बढ़कर ₹91,568 करोड़ हो गई.
Q4. इन जहाजों की खासियत क्या होगी?
ये सभी जहाज LNG से संचालित होंगे.
Q5. क्या इस डील पर औपचारिक अनुबंध हुआ है?
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 अक्टूबर 2025 तय की गई है.
Q6. IREDA के स्टॉक पर इस रिपोर्ट का क्या असर पड़ा?
फिलहाल केवल LoI पर हस्ताक्षर हुए हैं, जो 14 अक्टूबर 2025 को हुआ.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)