&format=webp&quality=medium)
डिफेंस कंपनी को लगातार ऑर्डर हासिल हो रहे हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: BEL)
Defence PSU Stock: बाजार बंद होने से पहले सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electroncis Ltd- BEL) पर बड़ा अपडेट आया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में डिफेंस पीएसयू (Defence PSU) ने बताया कि 17 मार्च के बाद कंपनी को एक 1,660 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है.
इससे पहले कंपनी ने 1,011 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी. सोमवार को बाजार में गिरावट के चलते BEL के शेयर 1.03 फीसदी गिरकर 400.60 रुपए पर बंद हुए. इस खबर के बाद यह साफ है कि डिफेंस सेक्टर में सरकारी कंपनियों की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है और BEL का ऑर्डर बुक भी तेजी से बढ़ रहा है.
BEL को सिर्फ डिफेंस ही नहीं, बल्कि रेलवे सेक्टर से भी काम मिला है. कंपनी ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम पर भी काम करेगी, जिससे उसकी पकड़ अलग-अलग सेक्टर्स में मजबूत हो रही है.
ये भी जरूर पढ़ें- HDFC Bank: 16 साल के निचले स्तर पर वैल्यूएशन, ब्रोकरेज ने कहा- अब खरीदने का मौका, 67% तेजी की उम्मीद
इससे पहले कंपनी को 17 मार्च को भी बड़ा ऑर्डर मिला था. कंपनी ने जानकारी दी है कि 17 मार्च के बाद से अब तक उसे 1011 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ऑर्डर हासिल हुए हैं. इससे साफ है कि डिफेंस सेक्टर में BEL की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है और कंपनी के पास काम की अच्छी-खासी पाइपलाइन बनी हुई है.
इस तरह के लगातार ऑर्डर मिलने से कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत होता है. आने वाले समय में रेवेन्यू ग्रोथ की संभावना बढ़ती है. निवेशकों का भरोसा बना रहता है.
| Brokerage | Stock | Rating | Target Price (₹) | Upside (%) |
|---|---|---|---|---|
| Motilal Oswal | Bharat Electronics Limited | Buy | 520 | 30 |
Live TV
Q1. BEL को कितना नया ऑर्डर मिला है?
कंपनी को 17 मार्च के बाद ₹1,660 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है.
Q2. क्या इससे पहले भी BEL को ऑर्डर मिला था?
हां, इससे पहले कंपनी ने ₹1,011 करोड़ के ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी.
Q3. BEL के लिए लगातार ऑर्डर क्यों अहम हैं?
ऑर्डर बुक मजबूत होती है, भविष्य की रेवेन्यू विजिबिलिटी बढ़ती है, निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है.
Q4. शेयर का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा?
सोमवार को बाजार गिरावट के बीच शेयर 1.03% गिरकर ₹400.60 पर बंद हुआ।
Q5. ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस क्या है?
मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर Buy रेटिंग के साथ ₹520 का टारगेट दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)