&format=webp&quality=medium)
बाजार बंद होने के बाद आई बड़ी खबर, BEML के स्टॉक पर रखें नजर (फोटो- AI जनरेटेड)
Defence PSU: कंस्ट्रक्शन व्हीकल्स सेक्टर की कंपनी BEML ने एक अहम जानकारी दी है. भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) एक पीएसयू कंपनी है, जो हैवी कंस्ट्रक्शन सेक्टर में है. कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है. बाजार बंद होने के ठीक 21 मिनट बाद यानी कि मंगलवार 3.51 बजे ये ऑर्डर मिला. रक्षा मंत्रालय (Ministry Of Defence) की तरफ से कंपनी को ये बड़ा ऑर्डर मिला है.
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी. फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी को 590 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर रक्षा मंत्रालय से मिला है. बुधवार को निवेशक इस स्टॉक पर नजर रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गुरुवार को इस शेयर पर रखना नजर, बायबैक प्लान के ऐलान के बाद इंट्राडे में 16% चढ़ा, 23 अप्रैल को होगा फैसला
यह डेवलपमेंट BEML के लिए पॉजिटिव संकेत हो सकता है, क्योंकि इससे सरकारी सेक्टर से कंपनी के प्रोडक्ट्स की डिमांड लगातार बनी हुई है. कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके सामान्य बिजनेस (normal course of business) का हिस्सा है, यानी यह उसकी रेगुलर ऑपरेशनल एक्टिविटी के तहत आता है.

कंपनी के अभी चौथी तिमाही के नतीजे सामने नहीं आए है. कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे फरवरी में पेश किए थे. तीसरी तिमाही के नतीजों को देखें तो BEML ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कंपनी को 48 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 66.5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस दौरान आय 1040 करोड़ रुपए से बढ़कर 1050 करोड़ रुपए रही. नतीजों के बाद शेयर में करेक्शन देखने को मिल रहा. BSE पर शेयर सवा 4 फीसदी गिरकर 3534 रुपए के भाव पर आ गया है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न देखेंगे तो इस कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी 54.03 फीसदी है, जो मार्च तिमाही में भी यही रही है. वहीं म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 17.6 फीसदी, विदेशी निवेशकों की होल्डिंग्स 5.6 फीसदी और पब्लिक शेयरहोल्डिंग 21.7 फीसदी है.

ये एक डिफेंस पीएसयू कंपनी है, जो 1964 से काम कर रही है. कंपनी रेल कोचेस, स्पेयर पार्ट्स और माइनिंग इक्विपमेंट्स बनाती है. इसमें सरकार की हिस्सेदारी 54.03 फीसदी है. ये रक्षा मंत्रालय के तहत एक शेड्यूल ए कंपनी है. ये कंपनी भारत के कोर बिजनेस जैसे डिफेंस, एयरोस्पेस, रेल, मेट्रो, पावर, माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काम करती है. कंपनी के टर्नओवर की बात करें तो ये 4300 करोड़ रुपए है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 BEML को ₹590 करोड़ का ऑर्डर किससे मिला है?
कंपनी को यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) की तरफ से मिला है.
Q2 BEML का यह ऑर्डर किससे जुड़ा है?
यह ऑर्डर ट्रॉल असेंबली (Trawl Assemblies) की सप्लाई से जुड़ा है.
Q3 BEML को हाल ही में और कौन सा ऑर्डर मिला है?
कंपनी को मिडिल ईस्ट से $36.38 मिलियन का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए हैवी इक्विपमेंट सप्लाई से जुड़ा है.
Q4 BEML के तिमाही नतीजे कैसे रहे?
Q3 में कंपनी का मुनाफा घटकर ₹48 करोड़ रहा, जबकि आय मामूली बढ़कर ₹1050 करोड़ रही.
Q5 BEML क्या काम करती है?
BEML एक डिफेंस PSU कंपनी है, जो रेल, माइनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए इक्विपमेंट और स्पेयर पार्ट्स बनाती है.