&format=webp&quality=medium)
Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर में लगातार ऑर्डर फ्लो बढ़ रहा है और भारतीय कंपनियों को नए कॉन्ट्रैक्ट्स मिल रहे हैं. सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की नीति के तहत कंपनियों के लिए बड़े अवसर बन रहे हैं. ताजा अपडेट में Zen Technologies और Apollo Micro Systems को महत्वपूर्ण डिफेंस ऑर्डर्स मिले हैं, जिससे इनके ऑर्डर बुक और बिजनेस आउटलुक पर पॉजिटिव असर पड़ने की उम्मीद है. Apollo Micro का शेयर 4% की तेजी के साथ 270 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, Zen Tech के शेयर में 1% की तेजी थी, शेयर 1398 रुपये पर ट्रेड करता दिखा.
Zen Technologies को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की तरफ से लगभग ₹108 करोड़ (GST सहित) का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर रक्षा मंत्रालय को विभिन्न प्रकार के सिमुलेटर (Simulators) सप्लाई करने के लिए दिया गया है. यह एक घरेलू कॉन्ट्रैक्ट है और कंपनी अगले एक साल के भीतर इस ऑर्डर को पूरा करेगी.
सिमुलेटर डिफेंस ट्रेनिंग में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं और Zen Tech इस क्षेत्र में प्रमुख कंपनियों में से एक है. इस नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और सरकारी डिफेंस प्रोजेक्ट्स में इसकी भागीदारी और बढ़ेगी.
Apollo Micro Systems को भी डिफेंस और टेक्नोलॉजी सेगमेंट में नए ऑर्डर्स मिले हैं. कंपनी को DRDO से ₹5.76 करोड़, जबकि एक प्राइवेट कंपनी से ₹21.6 करोड़ के ऑर्डर्स प्राप्त हुए हैं. दोनों ऑर्डर्स मिलाकर कुल वैल्यू ₹27.3 करोड़ होती है.
इसके अलावा, कंपनी को 22 दिसंबर को एक बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर भी मिला है. यह ऑर्डर USD 18,92,500 का है, जिसकी भारतीय मुद्रा में वैल्यू लगभग ₹16.98 करोड़ होती है. यह ऑर्डर कंपनी के अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत करेगा.
Apollo Micro Systems रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल सिस्टम और मिशन-क्रिटिकल टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस में विशेषज्ञ है. लगातार ऑर्डर फ्लो कंपनी की कारोबारी स्थिरता और विकास के संकेत देता है.
डिफेंस सेक्टर में इस तरह के लगातार ऑर्डर्स दिखाते हैं कि घरेलू कंपनियां तेजी से मजबूत हो रही हैं और भारत का रक्षा उत्पादन इकोसिस्टम वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है.