फर्टिलाइजर दिग्गज ने किया ₹10 के डिविडेंड का ऐलान, 50% घटा मुनाफा; नोट करें रिकॉर्ड डेट

दिग्गज फर्टिलाइजर कंपनी Deepak Fertilisers ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. मार्जिन पर दबाव के कारण कंपनी का मुनाफा आधा रह गया है. शेयर होल्डर्स के लिए 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया गया है. नोट करें रिकॉर्ड डेट कब है.
फर्टिलाइजर दिग्गज ने किया ₹10 के डिविडेंड का ऐलान, 50% घटा मुनाफा; नोट करें रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने LNG को लेकर नार्वे की एक कंपनी के साथ 15 सालों का करार किया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Deepak Fertilisers Q4 Results: फर्टिलाइजर और पेट्रोकेमिकल दिग्गज दीपक फर्टिलाइजर ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. कंपनी के रेवेन्यू में 13% का ग्रोथ दर्ज किया गया लेकिन मुनाफे में -50% की गिरावट दर्ज की गई है. मुनाफे में गिरावट के बावजूद बोर्ड ने हर शेयर पर 10 रुपए के डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. यह शेयर अभी 1448 रुपए पर है और शुक्रवार को यह फोकस में रहेगा.

Deepak Fertilisers के मैनेजमेंट ने कहा कि मार्जिन को लेकर चुनौती कम हो गई है. दरअसल कंपनी ने LNG को लेकर नार्वे की एक कंपनी के साथ 15 सालों का करार किया है. नैचुरल गैस को लेकर लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट और इन-हाउस अमोनिया प्रोडक्शन के कारण मार्जिन का दबाव बहुत हद तक कम हो गाय है. इसके अलावा Q4 में ग्लोबल क्राइसिस के कारण इनपुट कॉस्ट का दबाव था जिसे अब पास-ऑन कर दिया गया है.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

दीपक फर्टिलाइजर के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 100% यानी प्रति शेयर 10 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. इस प्रस्ताव को AGM की बैठक में रखा जाएगा. पारित होने के बाद ही इसका भुगतान किया जाएगा. AGM के 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान किया जाएगा.

AGM की बैठक कब होगी?

46वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन 1 सितंबर 2026 को किया जाएगा

रिकॉर्ड डेट कब है?

इस डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 25 अगस्त 2026 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. मतलब, अगर 25 अगस्त को किसी के डीमैट अकाउंट में यह शेयर होगा तो वह डिविडेंड का लाभ उठा पाएगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

दीपक फर्टिलाइजर्स का रेवेन्यू 13% ग्रोथ के साथ 3011 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग EBITDA -26% घटकर 354 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 18.0% से घटकर 11.8% पर आ गया. नेट प्रॉफिट -50% घटकर 139 करोड़ रुपए रहा.

Deepak Fertilisers Q4 Results

ParametersQ4 FY26Q4 FY25YoY Change
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹3,011₹2,66713%
ऑपरेटिंग EBITDA₹354₹480-26%
Op EBITDA Margins (%)11.80%18.00%-624 Bps
Net Profit₹139₹278-50%
PAT Margin (%)4.60%10.20%-561 Bps

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

FY25 के मुकाबले रेवेन्यू 12% ग्रोथ के साथ 11506 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग EBITDA -13% घटकर 1684 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 18.7% से घटकर 14.6% पर आ गया. नेट प्रॉफिट-22% घटकर 739 करोड़ रुपए रहा.

Deepak Fertilisers FY26 Results

ParametersFY26FY25YoY Change
ऑपरेटिंग रेवेन्यू₹11,506₹10,27412%
ऑपरेटिंग EBITDA₹1,684₹1,925-13%
Op EBITDA Margins (%)14.60%18.70%-410 Bps
Net Profit₹739₹945-22%
PAT Margin (%)6.40%9.10%-276 Bps

Q4 रिजल्ट हाईलाइट्स

  • चौथी तिमाही में TAN और CNB के वॉल्यूम ग्रोथ के कारण रेवेन्यू में 13% उछाल दर्ज किया गया
  • ऑपरेटिंग EBITDA में आई गिरावट इनपुट कॉस्ट के कारण है
  • रॉ मटीरियल में आई तेजी को सभी सेगमेंट में पास-ऑन कर दिया गया है
  • FY26 में कुल 1569 करोड़ रुपए का कैपेक्स किया गया
  • कंपनी पर कुल कर्ज अब बढ़कर 4824 करोड़ रुपए हो गया
  • नेट Debt/EBITDA रेशियो बढ़कर अब 2.86x हो गया है

आउटलुक कैसा है?

मैनेजमेंट ने कहा कि मिडिल ईस्ट क्राइसिस के कारण सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित है. हालांकि, नार्वे की कंपनी Equinor ASA के साथ लॉन्ग टर्म के लिए LNG कॉन्ट्रैक्ट किया गया है. ऐसे में मार्जिन को लेकर हेडविंड कम होगा जिसका असर आने वाली तिमाहियों में दिखेगा.

दीपक फर्टिलाइजर माइनिंग केमिकल और फार्मा एंड स्पेशिएलिटी केमिकल बिजनेस में है. इसके अलावा यह क्रॉप न्यूट्रिशन सेगमेंट में भी है.

माइनिंग केमिकल
इस सेगमेंट में 27% QoQ रिकवरी दर्ज की गई. Q1 FY27 में डिमांड स्टेबल रहने की उम्मीद है.

क्रॉप न्यूट्रिशन केमिकल
Q4 में कमजोर प्रदर्शन दिखा. इनपुट कॉस्ट में तेजी का असर दिखाई दिया. IMD ने ऐवरेज से कम बारिश का अनुमान लगाया है.

Deepak Fertilisers Share Price

दीपक फर्टिलाइजर का शेयर 1448 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1777 रुपए और लो 865 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में करीब 10% की तेजी दर्ज की गई है. दो हफ्ते में 14% और एक महीने में 16% का उछाल आया है. तीन महीने में शेयर ने 45% रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 18275 करोड़ रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6