&format=webp&quality=medium)
ऑर्डर के दम पर स्टॉक ने आज 52-वीक का हाई बनाया. (फोटो सोर्स: DEE Development)
Dee Development Share Price: शेयर बाजार में कमजोरी के बीच मंगलवार को इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स कंपनी DEE Development Engineers के शेयर में 4.87 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में बीएसई पर शेयर ₹655 पर पहुंच गया. दरअसल, स्टॉक में ये तेजी एक बड़े ऑर्डर की वजह से आई है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी है.
लास्ट सेशन में DEEDEV का स्टॉक ₹624.60 पर बंद हुआ था. मंगलवार को शेयर 4.87 फीसदी की बढ़त के साथ ₹655 पर खुला. यह स्टॉक का 52 वीक हाई है. स्टॉक का 52 वीक लो 183.35 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 4,398.91 करोड़ रुपए है.
ये भी जरूर पढ़ें- AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थीम का दम! IT स्टॉक में 25% तक कमाई का मौका
इंजीनियरिंग और प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली DEE Development Engineers को 206.55 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे पावर सेक्टर से जुड़े एक घरेलू महारत्न पीएसयू EPC समूह से यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है.
यह ऑर्डर क्रिटिकल पाइपिंग असेंबली के निर्माण और सप्लाई से संबंधित है. ऑर्डर की कुल वैल्यू 206.55 करोड़ रुपये है, जिसमें GST शामिल नहीं है. व्यावसायिक कारणों से कंपनी ने ग्राहक का नाम सार्वजनिक नहीं किया है.
कंपनी के अनुसार, ऑर्डर के तहत मेन स्टीम पैकेज और हॉट रीहीट सिस्टम की सप्लाई की जाएगी. यह पूरी तरह घरेलू ऑर्डर है और इसमें किसी भी तरह का संबंधित पक्ष का लेन-देन शामिल नहीं है. साथ ही कंपनी के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या समूह कंपनियों की ऑर्डर देने वाली इकाई में कोई हिस्सेदारी नहीं है.
| पैरामीटर | डीटेल |
| क्लाइंट का नाम | महारत्न पीएसयू |
| ऑर्डर का प्रकार | क्रिटिकल पाइपिंग की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई |
| ऑर्डर वैल्यू | 206.55 करोड़ |
| अवधि | 2 यूनिट्स के लिए 6-12 महीना; अन्य 2 यूनिट्स के लिए 2-15 महीना |
कंपनी ने कहा कि ऑर्डर के पूरा करने की समयसीमा अलग-अलग यूनिट्स के लिए तय की गई है. 2 यूनिट्स के लिए काम 6 से 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा, जबकि अन्य दो यूनिट्स के लिए यह अवधि 2 से 15 महीनों तक रहेगी.
इससे पहले 30 मई को DEE Development Engineers को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से कुल ₹386.86 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. यह राशि जीएसटी समेत है.
हाल ही में कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे भी जारी किए थे. चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.11% घटकर ₹28.01 करोड़ रह गया. हालांकि मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 26.26% बढ़कर ₹361.57 करोड़ पहुंच गया.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
DEE डेवलेपमेंट इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग कंपनी है, जो विशेष रूप से प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी तेल एवं गैस, पावर, केमिकल, प्रोसेस इंडस्ट्री और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को सेवाएं देती है.
कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेवाओं के जरिए ग्राहकों को संपूर्ण समाधान उपलब्ध कराती है. इसकी विशेषज्ञता जटिल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए पाइपिंग सिस्टम डिजाइन और निर्माण में मानी जाती है.
स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 17.33% और 2 हफ्ते में 41% से ज्यादा बढ़ चुका है. पिछले एक महीने में शेयर में 52.85% और बीते 3 महीने में 134% की तेजी आई है. इस साल शेयर ने 205.70% और 6 महीने में 214.13% रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में स्टॉक का रिटर्न 117.52% रहा.
| अवधि | बदलाव (%) |
| 1 हफ्ता | 17.33% |
| 2 हफ्ता | 41.07% |
| 1 महीना | 52.85% |
| 3 महीना | 134.30% |
| YTD | 205.70% |
| 6 महीना | 214.13% |
| 1 साल | 117.52% |
इस तरह के बड़े ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत करेंगे और आने वाले समय में रेवेन्यू ग्रोथ को समर्थन दे सकते हैं. पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ते निवेश के बीच DEE Development Engineers को नए कारोबारी अवसर मिलने की संभावना भी बनी हुई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)