इंजीनियरिंग कंपनी को BPCL से मिला ₹387 करोड़ का ऑर्डर, 6 महीने में 179% चढ़ा, कल स्टॉक पर रखें नजर

बाजार में लिस्टेड इंजीनियरिंग कंपनी को BPCL से ₹386.86 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है. कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी पाइपिंग सिस्टम का निर्माण और सप्लाई करेगी. सोमवार को बाजार खुलने के बाद इस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है. ऐसे में निवेशक इस शेयर पर नजर रखें.
इंजीनियरिंग कंपनी को BPCL से मिला ₹387 करोड़ का ऑर्डर, 6 महीने में 179% चढ़ा, कल स्टॉक पर रखें नजर

कल बाजार खुलते ही इस शेयर पर रखना नजर, कंपनी को मिला मेगा ऑर्डर (फोटो - AI)

30 मई यानी कि शनिवार को देश की लीडिंग इंजीनियरिंग कंपनी DEE Development Engineers को बड़ा ऑर्डर मिला. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी. बता दें कि ये कंपनी ऑयल एंड गैस, पावर, केमिकल्स और दूसरी इंडस्ट्रीज के लिए काम करती है. इस कंपनी को BPCL यानी कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड से ये मेगा ऑर्डर मिला है.

शुक्रवार को ये शेयर 4.99% के साथ 594.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. सोमवार को इस शेयर पर नजर रखना. इस कंपनी को BPCL से मेगा ऑर्डर मिला है, जिसके चलते सोमवार को स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है.

क्या है ऑर्डर की पूरी डीटेल?

इंजीनियरिंग और प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी DEE Development Engineers को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) से कुल ₹386.86 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह राशि जीएसटी समेत है.

कंपनी के अनुसार यह ऑर्डर पाइपिंग सिस्टम के निर्माण और सप्लाई से जुड़ा है. इस प्रोजेक्ट को 18 फरवरी 2028 तक पूरा किया जाना है. यह पूरी तरह घरेलू ऑर्डर है और इससे कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

क्या है ऑर्डर की खासियत?

DEE डेवलेपमेंट इंजीनियर्स और उसकी मैटेरियल सब्सिडियरी को यह ऑर्डर देश की प्रमुख तेल एवं गैस कंपनी भारत पेट्रोलियम से मिला है. कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को विभिन्न औद्योगिक जरूरतों के लिए पाइपिंग सिस्टम का निर्माण और सप्लाई करनी होगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है. साथ ही इस ऑर्डर में कंपनी के प्रमोटर्स या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी या रुचि नहीं है. यह ऑर्डर ऐसे समय में मिला है जब देश में ऊर्जा और औद्योगिक परियोजनाओं पर लगातार निवेश बढ़ रहा है. तेल एवं गैस क्षेत्र में बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स की वजह से इंजीनियरिंग कंपनियों के लिए नए अवसर बन रहे हैं.

क्या करती है कंपनी?

DEE डेवलेपमेंट इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग कंपनी है, जो विशेष रूप से प्रोसेस पाइपिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. कंपनी तेल एवं गैस, बिजली, केमिकल, प्रोसेस इंडस्ट्री और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों को सेवाएं देती है.

कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सेवाओं के जरिए ग्राहकों को संपूर्ण समाधान उपलब्ध कराती है. इसकी विशेषज्ञता जटिल औद्योगिक परियोजनाओं के लिए पाइपिंग सिस्टम डिजाइन और निर्माण में मानी जाती है.

तिमाही नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन

हाल ही में कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे भी जारी किए थे. चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.11% घटकर ₹28.01 करोड़ रह गया.

हालांकि कंपनी की आय में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई. मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 26.26% बढ़कर ₹361.57 करोड़ पहुंच गया. इससे संकेत मिलता है कि कारोबार का आकार बढ़ रहा है, हालांकि मुनाफे पर कुछ दबाव देखने को मिला.

ऑर्डर बुक को मिलेगा सहारा

₹386.86 करोड़ का यह नया ऑर्डर कंपनी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लंबी अवधि के इस कॉन्ट्रैक्ट से आने वाले वर्षों में कंपनी के रेवेन्यू को समर्थन मिलने की संभावना है. साथ ही BPCL जैसी बड़ी सरकारी कंपनी से मिला यह ऑर्डर कंपनी की इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं पर भरोसे को भी दर्शाता है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता13.65
1 महीना40.57
3 महीना101.52
6 महीना179.16
1 साल93.59
YTD185.05

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6