HAL से मिला ऑर्डर, 12% उछला ये डिफेंस स्टॉक; इजरायल की डिफेंस कंपनी के साथ करती है काम

डिफेंस सेक्टर की कंपनी DCX Systems को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से एक ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में 12% के करीब तेजी है और यह 198 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है. बता दें कि इजरायल की डिफेंस कंपनी IAI की यह सबसे बड़ी इंडियन पार्टनर है.
HAL से मिला ऑर्डर, 12% उछला ये डिफेंस स्टॉक; इजरायल की डिफेंस कंपनी के साथ करती है काम

एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी DCX Systems को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से एक ऑर्डर मिला है जिसके बाद इस शेयर में 12% की तेजी देखी जा रही है और यह 198 रुपए पर कारोबार कर रहा है. आज ज्यादातर डिफेंस स्टॉक्स में जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. यह कंपनी मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और सब सिस्टम बनाती है. बता दें कि इजरायल की दिग्गज डिफेंस कंपनी IAI की यह सबसे बड़ी इंडियन पार्टनर है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने DCX Systems को 68 करोड़ रुपए का एक ऑर्डर दिया है. बता दें कि HAL इसका कस्टमर है. इससे पहले फरवरी महीने में कंपनी को करीब 46 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. जनवरी महीने में भी 11.3 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला थ.

शेयर का कैसा रहा प्रदर्शन?

Add Zee Business as a Preferred Source

DCX Systems का शेयर 12 फीसदी के उछाल के साथ 198 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 363 रुपए और लो 153 रुपए है जो इसने 18 दिसंबर 2025 को बनाया था. जुलाई 2024 में इस शेयर ने 452 रुपए का हाई बनाया था. मार्च 2023 में इसने 138 रुपए का लाइफ लो बनाया था. इस साल नेट आधार पर शेयर में करीब 3% की तेजी आई है. पिछले तीन महीने में इसने 15% का रिटर्न दिया है. छह महीने में इसने -28% का निगेटिव रिटर्न दिया है. एक साल का रिटर्न -22% है.

कंपनी का ऑर्डर बुक कितना है?

31 दिसंबर 2025 के आधार पर डीसीएक्स सिस्टम का टोटल ऑर्डर बुक 2582 करोड़ रुपए का है. Q3 में इसे कुल 92 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला. कुल मिलाकर Q4 में अब तक 126 करोड़ रुपए से अधिक ऑर्डर मिल चुका है.

एंटी ड्रोन भी बनाती है कंपनी

बता दें कि यह कंपनी इजरायल की कंपनी ELTA Systems Ltd के साथ मिलकर एंट्री ड्रोन सिस्टम भी बनाती है. इजरायल की डिफेंस कंपनी IAI के यह सबसे बड़ी इंडियन पार्टनर भी है. डीसीएक्स सिस्टम डोमेस्टिक के अलावा एक्सपोर्ट अपॉर्च्युनिटी भी करती है.

  • मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और सब सिस्टम बनाती है.
  • डिफेंस के यह केबल एंड वायर हार्नेस, सिस्टम इंटिग्रेशन का काम करती है.
  • भारत के अलावा इसका US, कोरिया, इजरायल में भी कस्टमर्स हैं.

Q3 रिजल्ट कैसा था?

  • स्टैंडअलोन आधार पर Y-o-Y रेवेन्यू -57.05% की गिरावट के साथ 121 करोड़ रुपए रहा.
  • EBIT -39.51% घटकर 11.53 करोड़ रुपए रहा.
  • EBIT मार्जिन 6.73% से बढ़कर 9.48% पर आ गया.
  • नेट प्रॉफिट -38.54% घटकर 7.16 करोड़ रुपए रहा.
  • प्रॉफिट मार्जिन 4.12% से बढ़कर 5.89% रहा.

FY26 में अब तक प्रदर्शन

  • 9MFY26 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.41% घटकर 534 करोड़ रुपए रहा.
  • EBIT 16.31% घटकर 41 करोड़ रुपए के करीब रहा.
  • EBIT मार्जिन 7.88% से घटकर 7.62% रहा.
  • नेट प्रॉफिट -3.49% घटकर 25.45 करोड़ रुपए रहा.
  • प्रॉफिट मार्जिन 4.28% से बढ़कर 4.77% रहा.

2200 करोड़ का है मार्केट कैप

  • 2200 करोड़ का मार्केट कैप
  • प्रमोटर-52.16%, पब्लिक 47.84%
  • FIIs की हिस्सेदारी- 1.06%
  • DIIs की हिस्सेदारी- 3.64%%
  • 156101 रीटेल के पास 32.06%
  • 2 म्यूचुअल फंड्स के पास 2.55%

DII की हिस्सेदारी लगातार घट रही है

कैटिगरीसितंबर 2024दिसंबर 2024मार्च 2025जून 2025सितंबर 2025दिसंबर 2025
प्रमोटर्स (Promoters)57.13%56.86%56.86%52.17%52.17%52.17%
FIIs0.77%1.01%1.17%0.71%1.48%1.06%
DIIs7.88%5.39%4.04%4.56%3.22%3.64%
पब्लिक (Public)34.24%36.75%37.96%42.56%43.14%43.15%

DCX Systems का मार्केट कैप 2200 करोड़ रुपए के करीब है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 52.16% और पब्लिक की हिस्सेदारी 47.84% है. पब्लिक हिस्सेदारी में इंस्टीट्यूशन के पास करीब 4.7% हिस्सेदारी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6