₹25000 करोड़ के मेगा इन्वेस्टमेंट का ऐलान, इस डेटा सेंटर स्टॉक पर करें फोकस; 2 महीने में 40% उछला

डेटा सेंटर इन्फ्रा की दिग्गज कंपनी Anant Raj ने हरियाण में क्लाउड और डेटा सेंटर को लेकर 25000 करोड़ रुपए के मेगा इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है. कंपनी का डेटा सेंटर को लेकर बहुत बड़ा प्लान है. पिछले 2 महीने में शेयर में निचले स्तर से 40% के करीब रिकवरी भी आई है.
₹25000 करोड़ के मेगा इन्वेस्टमेंट का ऐलान, इस डेटा सेंटर स्टॉक पर करें फोकस; 2 महीने में 40% उछला

हरियाण सरकार के साथ कंपनी ने 25000 करोड़ रुपए के निवेश को लेकर MOU साइन किया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने वाली देश की लीडिंग कंपनी Anant Raj ने डेटा सेंटर को लेकर 25000 करोड़ रुपए के मेगा इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है. इसके लिए कंपनी ने हरियाणा सरकार के साथ एक MOU साइन किया है. इस ऐलान के बाद शेयर में जबरदस्त एक्शन दिख रहा है और फिलहाल यह 55 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले 2 महीने में शेयर में निचले स्तर से 40% के करीब रिकवरी आई है. ब्रोकरेज भी इस स्टॉक पर काफी बुलिश है.

BSE को भेजी सूचना में Anant Raj लिमिटेड ने कहा कि उसने हरियाण सरकार के साथ एक MOU साइन किया है. इसका ऐलान मेक इन हरियाणा पॉलिसी एंड अदर सेक्टोरल पॉलिसीज के लॉन्चिंग के साथ किया गया है. इस करार के तहत कंपनी हरियाणा में 25000 करोड़ का निवेश डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विस को लेकर करेगी. इसके लिए वहां की सरकार से इसे तमाम सुविधा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सुविधा मिलेगी.

Anant Raj MOU Haryana Government

अगले कई सालों में किया जाएगा निवेश

क्लैरिटी के लिए बता दें कि यह किसी तरह की रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है. फिलहाल कंपनी ने इस इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है. आने वाले दिनों में यह इन्वेस्टमेंट अलग-अलग चरणों में कई सालों के दौरान किया जाएगा. ऐसे में इमीडिएट आधार पर यह कंपनी के लिए कोई रेवेन्यू नहीं जेनरेट करने वाला है. हालांकि, इस MOU ने डेटा सेंटर को लेकर कंपनी के अग्रेसिव प्लान के साफ-साफ संकेत दे दिए हैं.

2 महीने में निचले स्तर से 40% की रिकवरी

इस खबर के दम पर आज Anant Raj का शेयर 3% की तेजी के साथ 555 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वर्तमान भाव पर पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 10%, दो हफ्ते में 15% और एक महीने में 14% रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 744 रुपए और लो 403 रुपए है जो इसने मार्च 2026 में बनाया था.पिछले दो महीने में शेयर में निचले स्तर से करीब 40% की रिकवरी आई है.

Anant Raj शेयर के लिए क्या है टारगेट?

बता दें कि Q4 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Anant Raj के शेयर में BUY की रेटिंग और 650 रुपए का टारगेट दिया था. कंपनी का डेटा सेंटर को लेकर अग्रेसिव प्लान है. 2032 तक 357 MW डेटा सेंटर कैपेसिटी एक्सपैंशन का प्लान है जिसमें FY28 तक 117 MW डेटा सेंटर ऑपरेशनल करने का लक्ष्य रखा गया है.

Anant Raj Share Price Target

134% CAGR से बढ़ सकता है रेवेन्यू

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि FY26-28 के दौरान अनंत राज लिमिटेड का डेटा सेंटर रेवेन्यू 134% CAGR से बढ़ सकता है और FY28 में कंपनी का डेटा सेंटर रेवेन्यू 960 करोड़ रुपए रह सकता है. बता दें कि FY26 में कंपनी का टोटल रेवेन्यू 2511 करोड़ रुपए है जिसमें डेटा सेंटर से केवल 177 करोड़ रुपए आया है.

Anant Raj Data Center Plan

भारत में डेटा सेंटर का उज्ज्वल भविष्य

डेटा सेंटर को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने भी फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. इसने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगले पांच साल यानी CY25-30 के दौरान भारत में डेटा सेंटर इंडस्ट्री रिकॉर्ड 30% CAGR से ग्रोथ कर सकता है. यह ग्रोथ एशिया पेसिफिक के अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा है. नोमुरा ने कहा कि लोअर कैपेक्स और पावर इकोनॉमिक्स फेवरेबल रहने के कारण यहां डेटा सेंटर का ग्रोथ बेहतर रहने की उम्मीद है. डिजिटल इंडिया, क्लाउड और GenAl की बढ़ती स्वीकार्यता के कारण डेटा सेंटर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6