Dabur Q3 Result: नतीजे पेश करते ही दौड़ पड़ा डाबर का शेयर, दिसंबर में उम्मीद से बेहतर रही कंपनी की कमाई

डाबर ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है. कंपनी को उम्मीद से बेहतर कमाई हुई है. इसका असर कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला है. रिजल्ट जारी करते ही कंपनी के शेयर में दो फीसदी की शानदार रैली देखी गई है.
Dabur Q3 Result: नतीजे पेश करते ही दौड़ पड़ा डाबर का शेयर, दिसंबर में उम्मीद से बेहतर रही कंपनी की कमाई

कंपनी ने पेश किए अनुमान से बेहतर नतीजे

डाबर ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है. कंपनी को उम्मीद से बेहतर कमाई हुई है. इसका असर कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला है. रिजल्ट जारी करते ही कंपनी के शेयर में दो फीसदी की शानदार रैली देखी गई है. सुबह से शेयर ग्रीन में कारोबार कर रहा था, लेकिन तीन बजे के आस-पास जैसे ही नतीजे घोषित हुए शेयर में टोटल 3.25% की उछाल दर्ज की गई.

कंपनी की कमाई में आई तेजी

एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया ने गुरुवार को दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा की, जिसमें साल-दर-साल (YoY) आधार पर अपने कंसोलिडेटेड PAT में मामूली 1.8% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 515.82 करोड़ रुपए रही, जबकि ऑपरेशनल रेवेन्यू 3% बढ़ा है. वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए ऑपरेशनल रेवेन्यू 3,355.25 रुपए रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 3,255.06 करोड़ रुपए था. कामकाजी मुनाफा भी 667 करोड़ से बढ़कर 682 करोड़ रुपए हो गया है. हालांकि कंपनी के मार्जिन में गिरावट देखी गई है, जो 20.5% से घटकर 20.3% हो गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

हालांकि, कंपनी के नेट प्रॉफिट में 23.5% की शानदार वृद्धि देखी गई है, जो चालू वित्त वर्ष की पिछली तिमाही में 417.52 करोड़ रुपए थी. सेगमेंट के अनुसार, कंपनी के कंज्यूमर केयर बिजनेस सेगमेंट ने 2,850.34 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 2,741.78 करोड़ रुपए था, जो साल-दर-साल (YoY) लगभग 4% की ग्रोथ को दिखाता है.

फूड बिजनेस में गिरावट

वहीं, डाबर इंडिया के फूड बिजनेस सेगमेंट में रेवेन्यू में गिरावट देखी गई है. इस सेगमेंट के लिए Q3 FY25 का रेवेन्यू 429.55 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 442.12 करोड़ रुपए से कम है, जो साल-दर-साल 2.8% की गिरावट दर्शाता है. रिटेल बिजनेस सेगमेंट में रेवेन्यू में मामूली वृद्धि देखी गई. इस सेगमेंट का रेवेन्यू पिछले साल की इसी अवधि के 32.91 करोड़ रुपए से बढ़कर 32.61 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6