&format=webp&quality=medium)
Construction Stocks: सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स (Power Mech Projects) को महारत्न कंपनी (Maharatna Company) एक बड़ा ऑर्डर मिला है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंस्ट्रक्श कंपनी ने कहा कि उसने BHEL से झारखंड में 2x800 मेगावाट डीवीसी कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) चरण- II के लिए ₹579 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. शेयर शुक्रवार (21 मार्च) को 5.98% बढ़कर 2168.85 रुपये पर बंद हुआ है.
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, Power Mech Projects ने झारखंड में 2x800 मेगावाट डीवीसी कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (KTPS) फेस- II में सिविल, स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चर वर्क के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से 579 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कंपनी ने सिविल स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल वर्क के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से 579 करोड़ रुपये (जीएसटी को छोड़कर) का ऑर्डर मिला है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस कॉन्ट्रैक्ट में पावर ब्लॉक एरिया का लेवलिंग और ग्रेडिंग, फाउंडेशन का कंस्ट्रक्शन, सर्विसेज बिल्डिंग, वेंटिलेशन सिस्टम, फायर प्रोटेक्शन सिस्टम और फेंसिंग लगाना आदि शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) की तारीख से 32 महीने में पूरा किया जाना है.
ये भी पढ़ें- बाजार बंद होने के बाद इस कंपनी ने किया 95% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल
दिसंबर तिमाही में Power Mech Projects का नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान अवधि में ₹61.5 करोड़ की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 33.3% बढ़कर ₹82 करोड़ हो गया. कंपनी का राजस्व साल-दर-साल 20.8% बढ़कर ₹1,338 करोड़ हो गया, जो कि Q3 FY24 में ₹1,107.5 करोड़ था.
कंस्ट्रक्शन स्टॉक का 52 वीक हाई 3,725 रुपये है और लो 1,698.85 रुपये है. शेयर अपने हाई से 42 फीसदी करेक्ट हो चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 6,857.10 करोड़ रुपये है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 7.57 फीसदी की गिरावट आई है जबकि बीते 6 महीने में शेयर 34 फीसदी तक टूटा है. हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 94 फीसदी, 3 साल में 391 फीसदी और 5 साल में 1042 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.