&format=webp&quality=medium)
Construction Stock: सिविल कंस्ट्रक्शन की दिग्गज कंपनी पावर मेक को लेकर गुड न्यूज है. कंपनी को 142.5 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को यह ऑर्डर मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड से मिला है जो आंध्र प्रदेश की कंपनी है. मामूली गिरावट के साथ यह शेयर 6091 रुपए (Power Mech Share Price) पर बंद हुआ. सोमवार को बाजार खुलने पर इस स्टॉक पर नजर रखें.
पावर मेक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे 142.5 करोड़ रुपए के इस ऑर्डर को अगले 8 महीनों में पूरा करना है. इससे पहले 22 जुलाई को कंपनी को उत्तराखंड में एक मेडिकल कॉलेज एँड हॉस्पिटल बनाने का ऑर्डर मिला था. यह ऑर्डर 594 करोड़ रुपए का है.
उससे पहले 18 जुलाई को कंपनी को 209.5 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था जो हिंदुस्तान जिंक की तरफ से दिया गया था. यह वेदांता ग्रुप की कंपनी है. कंपनी को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. 31 मार्च 2024 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 57053 करोड़ रुपए का था.
Power Mech एक कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो पावर एंड इन्फ्रा सेक्टर को कवर करती है. कंपनी का बिजनेस भारत के बाहर यूगांडा, सूडान, केन्या, मोरक्को, इराक और कतर जैसे देशों में फैला हुआ है. BHEL, टाटा पावर, अडानी, वेदांता जैसी कंपनियां इसके क्लाइंट हैं. RITES, रेल विकास निगम लिमिटेड जैसी कंपनियों के साथ स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप है.