&format=webp&quality=medium)
Order News: उतार-चढ़ाव भरे बाजार में दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro) को एक बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, हाइड्रोकार्बन ऑफशोर बिजनेस वर्टिकल को मिडिल ईस्ट में एक ग्राहक से ₹15,000 करोड़ से अधिक का 'अल्ट्रा-मेगा' ऑर्डर हासिल हुआ है. ऑर्डर के दम पर शेयर ने उड़ा भरी है. शेयर 2.04 फीसदी बढ़कर 3,492 रुपये पर पहुंच गया.
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, इस ठेके में कई ऑफशोर पैकेज शामिल हैं, जिसमें इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन और ऑफशोर स्ट्रक्चर्स की स्थापना के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं का अपग्रेडेशन भी शामिल है. एलएंडटी का हाइड्रोकार्बन ऑफशोर वर्टिकल ऑफशोर ऑयल और गैस सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन देता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
L&T के अनुसार, ₹15,000 करोड़ से ऊपर के ऑर्डर उसे 'अल्ट्रा-मेगा; कैटेगरी में रखे जाते हैं.
इसके अलावा, 24 जुलाई को L&T की बिल्डिंग्स और फैक्ट्री बिजनेस (B&F) ने भारत और विदेशों में के कई बड़े ऑर्डर हासिल किए हैं. आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से अमरावती में आंध्र प्रदेश स्टेट सेक्रेटरीज एंड HoD ऑफिस (टावर 3 और 4) के डिजाइन और निर्माण करना है. इस प्रोजेक्ट में दो टावर बेसमेंट + ग्राउंड + 39 फ्लोर का निर्माण करना है.
वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में एक नामचीन डेवलपर से रेजिडेंशियल टावर्स का निर्माण करने का ऑर्डर हासिल हुआ है. साथ ही, L&T ओमान की B&F डिविजन ने मस्कट में एक प्रीमियम ऑफिस स्पेस के कंस्ट्रक्शन का भी रिपीट ऑर्डर हासिल किया.
कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर का प्रदर्शन देखें तो एक महीने में यह 5 फीसदी से ज्यादा गिरा चुका है जबकि बीते 3 महीने में यह 5 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 7.48 फीसदी करेक्ट हो चुका है. पिछले 2 साल में शेयर ने 32 फीसदी और 3 साल में 93 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि पिछले 3 साल में शेयर 279 फीसदी बढ़ा है.