&format=webp&quality=medium)
Construction Stock: सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी केईसी इंटरनेशनल को 1174 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में जबरदस्त एक्शन देखा जा रहा है. खबर लिखे जाने के दौरान यह शेयर करीब दो फीसदी की मजबूती के साथ 880 रुपए (KEC International Share Price) के ऊपर कारोबार कर रहा था. इस महीने कंपनी को यह दूसरा ऑर्डर मिला है. पिछले एक हफ्ते में नेट आधार पर शेयर में बड़ा मूव नहीं है लेकिन पिछले छह महीने में इसने 31% का रिटर्न दिया है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आरपीजी ग्रुप की कंपनी KEC International को 1174 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर भारत और मिडिल ईस्ट से मिला है. यह एक ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट को लेकर है.
महीने के शुरू में कंपनी को 1102 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. यह ऑर्डर 150 MW के थर्मल पावर प्लांट के स्ट्रक्चर वर्क के लिए, ट्रांसपोर्टेशन, ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन और केबल एंड कंडक्टर्स के लिए मिला था.
14 अक्टूबर को मिले ऑर्डर के बाद कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर विमल केजरीवाल ने कहा कि ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस सेगमेंट में कंपनी को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. HVDC यानी हाई वोल्टेज डायरेक्ट करेंट को लेकर प्राइवेट डेवलपर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सऊदी अरब से कंपनी को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं जो मिडिल ईस्ट में कंपनी की पैठ मजबूत बना रहे हैं.
इस साल अब तक कंपनी को 14000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिल चुका है. यह कंपनी के ग्रोथ के लिए शानदार ट्रैक बना रहा है. 30 जून 2025 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक और L1 ऑर्डर 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक है.
KEC International एक ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इंजीनियरिंग कंपनी है जो मु्ख्य रूप से EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स करती है. यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल एर्जी, ऑयल एंड गैस पाइपलाइन और केबल्ड एंड कंडक्टर बिजनेस वर्टिकल में काम करती है. 110 से अधिक देशों में इसका फुटप्रिंट है.
Q1. हाल में KEC International को कितना बड़ा नया ऑर्डर मिला है?
कंपनी को भारत और मिडिल ईस्ट से कुल ₹1174 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है.
Q2. अक्टूबर में कंपनी को इससे पहले कितने रुपए का ऑर्डर मिला था?
अक्टूबर के शुरू में कंपनी को 1102 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.
Q3. KEC International किस सेगमेंट में लगातार ऑर्डर हासिल कर रही है?
कंपनी को ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं.
Q4. 2025 में कंपनी की ऑर्डर बुक और L1 ऑर्डर कुल कितना है?
30 जून 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक और L1 ऑर्डर 40,000 करोड़ रुपए से अधिक है.
Q5. KEC International किस-किस बिजनेस वर्टिकल में काम करती है?
उत्तर: कंपनी पावर ट्रांसमिशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑयल एंड गैस पाइपलाइन और केबल-एंड-कंडक्टर बिजनेस में काम करती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
