Q2 Results: मुनाफा रॉकेट,बंपर कमाई, दिग्गज IT कंपनी ने किया 200% डिविडेंड का ऐलान, मिस न करें रिकॉर्ड डेट

Coforge Limited Q2 Results:ग्लोबल आईटी सॉल्यूशंस कंपनी कॉफोर्ज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 200 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है.
Q2 Results: मुनाफा रॉकेट,बंपर कमाई, दिग्गज IT कंपनी ने किया 200% डिविडेंड का ऐलान, मिस न करें रिकॉर्ड डेट

Coforge Limited Q2 Results: BSE 100 में शामिल ग्लोबल आईटी सॉल्यूशंस कंपनी कॉफोर्ज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी को रेवेन्यू और मुनाफे दोनों के मोर्चे में जबरदस्त बढ़ोतरी हासिल की है. कंपनी का रेवेन्यू में जहां 31.7% का उछाल आया है. वहीं, नेट प्रॉफिट 86 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है. शानदार तिमाही नतीजों के साथ कोफोर्ज ने निवेशकों के लिए 200 फीसदी अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर हल्की तेजी के साथ सपाट बंद हुआ.

4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

कोफोर्ज की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 4 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

31 अक्टूबर 2025 रिकॉर्ड डेट

  • डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है. डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा.

रेवेन्यू और इनकम में बढ़ोतरी

  • 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 31.7 फीसदी बढ़कर 3986 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 3,026 करोड़ रुपए था.
  • जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 30.6 फीसदी बढ़कर 4024 करोड़ रुपए रही है. पिछले साल इसी तिमाही में 3081 करोड़ रुपए थी.

नेट प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल, कामकाजी मुनाफा भी बढ़ा

कोफोर्ज का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 202 करोड़ रुपए से बढ़कर 376 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. इसके अलावा कामकाजी मुनाफे साल-दर-साल आधार पर 47.8 फीसदी उछलकर 728 करोड़ रुपए हो गया है.

EBITDA, EBIT मार्जिन में बढ़ोतरी

  • कोफोर्ज का EBITA मार्जिन सालाना आधार पर 199 बेसिस प्वाइंट (bps) बढ़कर 18.3 फीसदी हो गया है. EBIT मार्जिन 240 bps बढ़कर 14 फीसदी हो गया है.

4564 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर

  • सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने लगभग 4564 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर हासिल किए हैं. साथ ही कंपनी ने तिमाही में 5 बड़ी डील्स साइन कीं. वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल 10 बड़ी डील्स हो चुकी है.
  • अगले एक साल के लिए एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक सालाना 26.7 फीसदी बढ़कर 14,474 करोड़ रुपए की हो गई है.

एक नजर में वित्तीय आंकड़े

प्रमुख वित्तीय आंकड़े (₹ करोड़ में)Q2 FY26Q2 FY25

सालाना बदलाव (%)

रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन्स3,9863,026+31.7%
EBITDA728493+47.8%
नेट प्रॉफिट (PAT)376202+86.0%
EBITDA मार्जिन (%)18.30%16.30%+199 bps
EBIT मार्जिन (%)14.00%11.60%+240 bps

शेयर ने सालभर में दिया 14.30% रिटर्न

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में कोफोर्ज का शेयर BSE पर 0.32% या 5.70 अंकों की बढ़त के साथ 1760.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.30% या 5.30 अंकों की तेजी के साथ 1,760 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 2,005.36 रुपए और 52 वीक लो 1,194.01 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अब तक आईटी कंपनी के शेयर में 8.61% की गिरावट आ चुकी है. पिछले 6 महीने में 21.36% और सालभर में 14.30% रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: कॉफोर्ज ने Q2FY26 में कितना रेवेन्यू कमाया?

जवाब: कॉफोर्ज ने Q2FY26 में ₹3,986 करोड़ का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन्स दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 31.7% अधिक है.

सवाल: कंपनी का मुनाफा कितना बढ़ा?

जवाब: कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 86.0% बढ़कर ₹376 करोड़ हो गया.

सवाल: कॉफोर्ज ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

जवाब: कंपनी ने ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹4 प्रति शेयर (यानी 200%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

सवाल: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?

जवाब: डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 31 अक्टूबर, 2025 है.

सवाल: कंपनी की ऑर्डर बुक की स्थिति क्या है?

जवाब: अगले 12 महीनों के लिए कंपनी की एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक $1.63 बिलियन (लगभग ₹14,474 करोड़) है, जो सालाना 26.7% ज्यादा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6