5 दिनों में 23% चढ़ चुका है सरकारी कंपनी का शेयर, अब 11% उछल गया मुनाफा- फाइनल डिविडेंड भी देगी

Cochin Shipyard Share Price: कंपनी ने जहां रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में शानदार ग्रोथ दर्ज की है, वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट निवेशकों की चिंता बढ़ा सकती है. इसके बावजूद, बोर्ड ने शेयरधारकों को खुश करते हुए डिविडेंड की घोषणा भी की है.
5 दिनों में 23% चढ़ चुका है सरकारी कंपनी का शेयर, अब 11% उछल गया मुनाफा- फाइनल डिविडेंड भी देगी

Cochin Shipyard Share Price: शिपिंग मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बड़ी सरकारी कंपनी Cochin Shipyard ने वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी ने जहां रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में शानदार ग्रोथ दर्ज की है, वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट निवेशकों की चिंता बढ़ा सकती है. इसके बावजूद, बोर्ड ने शेयरधारकों को खुश करते हुए डिविडेंड की घोषणा भी की है. कंपनी के नतीजे ऐसे समय में आए हैं, जब इसके शेयर लगातार दौड़ लगा रहे हैं. पिछले 5 दिनों में इनमें 23% की तेजी दिख चुकी है.

कैसे रहे कंपनी के नतीजे?

मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹287 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹259 करोड़ था. यानी साल-दर-साल (YoY) आधार पर मुनाफे में करीब 11% की बढ़त दर्ज की गई है. इसी दौरान कंपनी की समेकित आय ₹1,286 करोड़ से बढ़कर ₹1,758 करोड़ हो गई, जो लगभग 37% की वृद्धि है.

Add Zee Business as a Preferred Source

हालांकि, कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) ₹288 करोड़ से घटकर ₹266 करोड़ रह गया. इसके चलते ऑपरेटिंग मार्जिन में उल्लेखनीय गिरावट आई और यह 24.4% से घटकर 15.1% पर आ गया. यह गिरावट लागत में वृद्धि, सब-कॉन्ट्रैक्टिंग खर्च और अन्य अप्रत्याशित व्ययों के कारण हुई है, जिससे ऑपरेशनल दक्षता पर असर पड़ा है.

स्टैंडअलोन आधार पर, कंपनी का राजस्व ₹1,65,113 करोड़ रहा, जबकि अन्य आय ₹15,552 करोड़ रही, जिससे कुल आय ₹1,80,665 करोड़ पर पहुंच गई. कुल खर्च ₹1,43,031 करोड़ रहा, जिसमें सबसे अधिक हिस्सा कच्चे माल की लागत, सब-कॉन्ट्रैक्टिंग खर्च और कर्मचारी लाभ व्ययों का रहा. इसके चलते कर पूर्व लाभ ₹37,634 करोड़ रहा. इस तिमाही में कर व्यय ₹12,019 करोड़ रहा, जबकि पूर्व वर्षों के आयकर और डिफर्ड टैक्स के समायोजन के बाद कंपनी का अंतिम शुद्ध लाभ ₹28,470 करोड़ पर पहुंच गया.

Cochin Shipyard ने की डिविडेंड की घोषणा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2.25 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड ₹5 के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा. यह डिविडेंड आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 30 दिनों के भीतर बांटा जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6