&format=webp&quality=medium)
कंस्ट्रक्शन स्टॉक पर रिटेल इन्वेस्टर रखें नजर, बड़े ऑर्डर के चलते दिख सकता है एक्शन (फोटो - AI)
सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी SPML Infra को आज एक मेगा ऑर्डर मिला. ऑर्डर मिलने के बाद स्टॉक में जबरदस्त तेजी आई और ये शेयर 3.91% की तेजी के साथ 222 रुपए के भाव पर बंद हुआ. कंपनी ने जानकारी दी कि NTPC से कंपनी को बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. इसकी कुल वैल्यू 1128 करोड़ रुपए है. कंपनी को 1 GWh कैपिसिटी का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) डेवलेप करना है.
NTPC के बिहार में स्थित बारौनी थर्मल पावर स्टेशन पर ये BESS सिस्टम लगाना है. ये कंपनी के लिए पहला लार्ज स्केल ग्रिड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट होने वाला है. ऐसे में रिटेल इन्वेस्टर इस शेयर पर अपनी नजर रख सकते हैं. यह ऑर्डर न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि भारत के क्लीन एनर्जी सेक्टर के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
SPML Infra को मिला यह ऑर्डर 1 GWh के Battery Energy Storage System (BESS) को विकसित करने से जुड़ा है.
इस प्रोजेक्ट में एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे Battery Management System (BMS) और Thermal Management System (TMS) का इस्तेमाल किया जाएगा.
यह प्रोजेक्ट भारत में सबसे बड़े BESS ऑर्डर्स में से एक है. जैसे-जैसे भारत का पावर सेक्टर आगे बढ़ रहा है, बैटरी स्टोरेज सिस्टम की भूमिका बेहद अहम होती जा रही है.

सबसे खास बात ये है कि इस शेयर ने बीते 5 साल में 2122 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. वहीं 3 साल में स्टॉक ने 545 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा नीचे दी गई टेबल में स्टॉक का पूरा प्रदर्शन देख सकते हैं -
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | 5.54 |
| 1 महीना | 26.97 |
| 1 साल | 31.09 |
| 3 साल | 545.35 |
| 5 साल | 2,122.22 |
| 10 साल | 223.62 |
SPML Infra के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सेठी के मुताबिक, यह ऑर्डर कंपनी के लिए एक टर्निंग पॉइंट है. यह डील कंपनी की ग्रोथ स्ट्रेटेजी को मजबूत करती है और इसे एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में स्थापित करती है.
ये भी पढ़ें: ऑटो सेक्टर की धमाकेदार शुरुआत, क्या पूरे FY27 में जारी रहेगी ग्रोथ की रफ्तार? जानें PL Capital का आउटलुक
यह प्रोजेक्ट भारत के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेगा. ₹1,128 करोड़ का यह ऑर्डर SPML Infra के ऑर्डर बुक और बिजनेस डायवर्सिफिकेशन को मजबूत करता है.
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41 परसेंट है. इसके अलावा, पब्लिक शेयरहोल्डिंग्स 44.2 फीसदी है. विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी मामूली 0.5 फीसदी है. मार्च तिमाही में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी 37.79 फीसदी से बढ़ाकर 40.19 फीसदी की है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 SPML Infra को कितना ऑर्डर मिला है.
कंपनी को ₹1,128 करोड़ का BESS प्रोजेक्ट मिला है.
Q2 यह प्रोजेक्ट किस कंपनी ने दिया है.
यह ऑर्डर NTPC Limited ने दिया है.
Q3 BESS प्रोजेक्ट क्या होता है.
यह बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम है, जो बिजली को स्टोर और जरूरत के समय इस्तेमाल करने में मदद करता है.
Q4 प्रोजेक्ट की अवधि कितनी है.
18 महीने में प्रोजेक्ट पूरा होगा और 15 साल तक मेंटेनेंस रहेगा.
Q5 यह प्रोजेक्ट क्यों महत्वपूर्ण है.
यह भारत के क्लीन एनर्जी और ग्रिड स्टेबिलिटी के लिए अहम कदम है.