&format=webp&quality=medium)
सिविल कंस्ट्रक्शन स्टॉक पर निवेशक रखें नजर, कंपनी ने खरीदा 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट (फोटो - AI/ChatGPT)
बाजार में लिस्टेड सिविस कंस्ट्रक्शन कंपनी मेन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (MICL Group) ने मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड (Bandstand) इलाके के पास एक अल्ट्रा-लग्जरी सी-व्यू रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित ग्रॉस डेवलेपमेंट वैल्यू (GDV) ₹1,000 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.
कंपनी का कहना है कि यह अधिग्रहण मुंबई के सबसे प्रीमियम और सीमित सप्लाई वाले रियल एस्टेट माइक्रो-मार्केट में उसकी पकड़ को और मजबूत करेगा. MICL ग्रुप इस प्रोजेक्ट में करीब 70% हिस्सेदारी रखेगा.
कंपनी के मुताबिक, इस नए प्रोजेक्ट के जुड़ने के बाद बांद्रा इलाके में MICL Group का कुल पोर्टफोलियो GDV ₹2350 करोड़ से ज्यादा हो गया है. इसमें हाल ही में लॉन्च किया गया Artek Park at BKC, Pali Hill का आने वाला अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट और अब नया बांद्रा वेस्ट प्रोजेक्ट शामिल है.

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनन शाह ने कहा कि MICL Group प्रीमियम माइक्रो-मार्केट्स में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत कर रहा है. उनका कहना है कि बांद्रा जैसे इलाकों में हाई-एंड हाउसिंग की मांग लगातार बनी हुई है और यहां प्राइसिंग भी मजबूत बनी रहती है.
ये भी पढ़ें: नतीजों से पहले कर लें खरीदारी! एक्सपर्ट को उम्मीद अब और नहीं टूटेगा ये शेयर, निवेशकों को दिया लॉन्ग टर्म टारगेट
कंपनी इस नए प्रोजेक्ट को अपने MS कलेक्शन रेजिडेंस ब्रांड के तहत लॉन्च करेगी. इसे “The One & Only” नाम से प्रीमियम लक्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जाएगा.
यह प्रोजेक्ट बैंडस्टैंड के पास करीब 30,000 वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्र में फैला होगा. फिलहाल प्रोजेक्ट ने IOD (Intimation of Disapproval) के लिए आवेदन किया है और लॉन्च से पहले जरूरी मंजूरियों की प्रक्रिया चल रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
MICL Group ने बताया कि इस नए अधिग्रहण के बाद उसका कुल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो GDV बढ़कर ₹18,575 करोड़ से ज्यादा हो गया है. वहीं FY27 के लिए कंपनी की लॉन्च पाइपलाइन करीब ₹6,600 करोड़ तक पहुंच गई है, जो कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी लॉन्च पाइपलाइन मानी जा रही है.
यह डील MICL Group के लिए पॉजिटिव मानी जा सकती है, क्योंकि इससे कंपनी की लक्जरी रियल एस्टेट पाइपलाइन मजबूत होगी और मुंबई के प्रीमियम माइक्रो-मार्केट्स में उसकी मौजूदगी और गहरी होगी.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | -10.94 |
| 1 महीना | 22.61 |
| 1 साल | -28.84 |
| 3 साल | 28.76 |
| 5 साल | 340.55 |
| 10 साल | 336.20 |
Man Infra मुंबई स्थित कंपनी है, जो EPC (Engineering, Procurement and Construction) और रियल एस्टेट डेवलेपमेंट बिजनेस में काम करती है. कंपनी को पोर्ट्स, रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और रोड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में करीब छह दशक का अनुभव है.
रियल एस्टेट सेगमेंट में कंपनी मुंबई में कई प्रोजेक्ट्स डिलीवर कर चुकी है और समय पर प्रोजेक्ट डिलीवरी और क्वालिटी कंस्ट्रक्शन के लिए जानी जाती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 MICL Group ने कौन सा नया प्रोजेक्ट खरीदा है?
कंपनी ने बांद्रा वेस्ट, मुंबई में बैंडस्टैंड के पास एक अल्ट्रा-लक्जरी सी-व्यू रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया है.
Q2 इस प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू कितनी है?
कंपनी के मुताबिक प्रोजेक्ट की ग्रॉस डेवलेपमेंट वैल्यू (GDV) ₹1,000 करोड़ से ज्यादा हो सकती है.
Q3 MICL ग्रुप की इस प्रोजेक्ट में कितनी हिस्सेदारी होगी?
कंपनी इस प्रोजेक्ट में करीब 70% हिस्सेदारी रखेगी.
Q4 बांद्रा में कंपनी का कुल पोर्टफोलियो कितना हो गया है?
नए अधिग्रहण के बाद MICL ग्रुप का बांद्रा पोर्टफोलियो GDV ₹2,350 करोड़ से ज्यादा हो गया है.
Q5 कंपनी का FY27 लॉन्च पाइपलाइन कितना है?
MICL ग्रुप का FY27 लॉन्च पाइपलाइन करीब ₹6,600 करोड़ तक पहुंच गया है, जो कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा पाइपलाइन है.