&format=webp&quality=medium)
Cipla के बोर्ड ने FY26 के लिए फेस वैल्यु के आधार पर 650% के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
Dividend Stock: देश की लीडिंग फार्मा कंपनी सिप्ला लिमिटेड ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. कंपनी के रेवेन्यू में करीब 3% की गिरावट आई है जबकि मुनाफा करीब 55% घट गया है. मुनाफे में आई गिरावट के बावजूद कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए 650% के तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर में तेजी देखी जा रही है और यह 4.5% की मजबूती के साथ 1350 रुपए (Cipla Share Price) पर कारोबार कर रहा है.
Cipla की स्थापना 1935 में हुई थी और इस कंपनी के दवा की बिक्री 74 से अधिक देशों में होती है. कंपनी का 45% रेवेन्यू इंडिया से आता है जबकि नॉर्थ अमेरिका से 24% और अफ्रीका से 15% के करीब रेवेन्यू आता है.

Cipla के बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर FY26 के लिए 650% यानी हर शेयर पर 13 रुपए के फाइनल डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. इस डिविडेंड के लिए 5 जून को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. AGM में अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगता है तो अगले 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान कर दिया जाएगा. 31 मार्च 2026 के आधार पर 560655 रीटेल निवेशकों (7% हिस्सेदारी) के पास यह शेयर है. अगर 5 जून तक ये शेयर होल्ड करते हैं तो इनको डिविडेंड का फायदा मिलेगा.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q4 में सिप्ला का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू -3% घटकर 6451 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 38% घटकर 955 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 55% घटकर 555 करोड़ रुपए रहा. कंपनी का 46% रेवेन्यू इंडिया से और 22% अमेरिका से आया है. कुल रेवेन्यू 7.8% यानी 509 करोड़ रुपए R&D पर खर्च किया गया.

ये भी पढ़ें: चार्ट दे रहा खरीदारी के संकेत, शेयरखान ने कहा- इन 3 स्टॉक्स पर दांव लगाने का सही समय, नोट करें लेवल्स
नतीजों पर कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर Achin Gupta ने कहा कि FY26 में कंपनी ने ऑल टाइम हाई रेवेन्यू रिपोर्ट की है. कई सारे बाजार में चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने यह मुकाम हासिल की है. वन इंडिया बिजनेस ने 12500 करोड़ का माइलस्टोन पार किया है. आगे कंपनी का फोकस महत्वपूर्ण बाजारों में पकड़ को मजबूत करना है. इसके अलावा फ्यूचर ग्रोथ के लिए पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स पर खर्च किया जाएगा.
बता दें कि 31 मार्च 2026 के आधार पर Cipla पर कुल कर्ज 614 करोड़ रुपए का है जबकि कैश एंड इक्विवैलेंड 11,140 करोड़ रुपए का है.

FY26 में ओवरऑल कंपनी के इंडियन बिजनेस का रेवेन्यू ग्रोथ 9% रहा. नॉर्थ अमेरिका का रेवेन्यू -13% घटा है औ अफ्रीकन बाजार का रेवेन्यू 12% बढ़ा है. वहीं, Q4 में वन इंडिया बिजनेस का रेवेन्यू 15% बढ़ा है. वहीं, नॉर्थ अमेरिकन रेवेन्यू -26% घटा है और वन अफ्रीका रेवेन्यू 21% बढ़ा है.

रेस्पिरेटरी सेगमेंट में 5 असेट्स फाइल की गई है. इनमें 4 असेट्स FY27 में कमर्शियल होने की उम्मीद है. अगले 24 महीने में 4 और असेट्स फाइल किए जाएंगे. कॉम्प्लेक्स जेनरिक्स सेगमेंट में 8 असेट्स फाइल हैं जो FY27-FY28 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इस सेगमेंट में 3 असेट्स अगले 12-24 महीनों में फाइल किए जाएंगे.