गेम से सिखाया फाइनेंस!ट्रक को बनाया पॉपुलर, इन भारतीय CMOs का दुनिया ने माना लोहा, Forbes की लिस्ट में नाम

Forbes Top 100 CMO List: प्रतिष्ठित बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के 100 सबसे शक्तिशाली चीफ मार्केटिंग ऑफिसर्स में भारत के तीन CMO शुभ्रांशु सिंह, विनीत मेहरा और सुमित विरमानी ने भी जगह बनाई है.
गेम से सिखाया फाइनेंस!ट्रक को बनाया पॉपुलर, इन भारतीय CMOs का दुनिया ने माना लोहा, Forbes की लिस्ट में नाम

Forbes Top 100 CMO List: दुनिया की प्रतिष्ठित बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स (Forbes) ने साल 2025 के लिए दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली चीफ मार्केटिंग ऑफिसर्स (CMO) की लिस्ट जारी की है. इस ग्लोबल लिस्ट में भारत के मुख्य मार्केटिंग लीडर्स, विनीत मेहरा, सुमित विरमानी और शुभ्रांशु सिंह को शामिल किया है. विनीत मेहरा फिनटेक कंपनी चाइम ग्रुप और शुभ्रांशु सिंह, टाटा कमर्शियल व्हीकल्स के CMO हैं. वहीं, सुमित विरमानी आईटी कंपनी इंफोसिस के ग्लोबल CMO हैं. गौरतलब है कि इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर मारियन ली का नाम पहले नंबर पर है.

इंडस्ट्री के लिए कायम की मिसाल

फोर्ब्स की लिस्ट उन मार्केटिंग चीफ को सम्मानित करती है, जो न सिर्फ ब्रांड की कहानी को बताते हैं, बल्कि दूसरी कंपनियों के लिए भी एक ग्रोथ आर्किटेक्ट और बदलाव के एजेंट के रूप में भी मिसाल कायम करते हैं. इस लिस्ट में शामिल लीडर्स अपनी क्रिएटिविटी, बिजनेस स्ट्रैटेजी और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल से इंडस्ट्री में एक नए मील का पत्थर साबित करते हैं. विनीत मेहरा और शुभ्रांशु सिंह का नाम इस लिस्ट में आने पर The Effie Lions Foundation ने खास तौर पर बधाई दी, जिसके दोनों बोर्ड मेंबर्स हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

खरबों डॉलर के इंडस्ट्री को चुनौती देता चाइम

फाउंडेशन द्वारा जारी बयान में कहा है कि "ये मार्केटिंग लीडर अपनी क्रिएटीविटी, साहसिक सोच और दमदार लीडरशिप से इंडस्ट्री को आगे बढ़ाते हैं. हमें ऐसे विजनरी CMO के साथ काम करने पर गर्व है, जो न केवल आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं, बल्कि मार्केटिंग के भविष्य को भी नया आकार देने में सक्रिय तौर पर काम कर रहे हैं." फोर्ब्स ने कहा कि विनीत मेहरा चाइम को एक ऐसा ब्रांड बना रहे हैं, जो खरबों डॉलर इंडस्ट्री को चुनौती देता है. इस काम के लिए वह एक ऐसी टीम बना रहे हैं जो किसी नए बिजनेस की तरह सोचती है.

डॉलर्स एंड सेंस नाम का बनाया कार्ड गेम

फोर्ब्स को विनीत मेहरा ने कहा कि उनकी टीम का मानना है कि कुछ भी नामुमकिन नहीं है. उन्हें पुराने ढर्रे पर चलना बिल्कुल पसंद नहीं. विनीत ने चाइम को एक ऐसा ब्रांड बनाया है जो ज्यादा डिजिटल और सोशल मीडिया पर फोकस करता है. चाइम ने डॉलर्स एंड सेंस नाम का एक कार्ड गेम भी बनाया है. यह गेम दोस्तों और फैमिली के बीच पैसों से जुड़ी बातचीत को आसान और मजेदार बनाता है. उनके मुताबिक, यह गेम लोगों की आर्थिक तरक्की में मदद करने के लिए मिशन का जीता जागता सबूत है. मेहरा के मुताबिक चाइम के कस्टमर दूसरे लोगों को इस कंपनी से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय औसत से पांच गुना ज्यादा और दूसरी फिनटेक कंपनियों से 1.5 गुना ज्यादा सलाह देता है.

बिजनेस में 11 फीसदी की ग्रोथ

फोर्ब्स ने कहा कि शुभ्रांशु सिंह ने ये साबित किया है कि ट्रक और वैन जैसे माल ढोने वाले वाहन भी लोगों के बीच पॉपुलर हो सकते हैं. टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स के बिजनेस का नेतृत्व करते हुए, उन्होंने मार्केटिंग के तरीकों को पूरी तरीके से बदल दिया है. उनके नए तरीके तीन चीजों पर केंद्रित है- लगातार सुधार करना, ग्राहकों की जरूरत पर तुरंत फीडबैक देना और अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ना.

शुभ्रांशु सिंह ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के डिविजन Tata.ev को नई पहचान दी. इससे ब्रांड को भारत के 70 फीसदी ईवी मार्केट कब्जा करने में मदद मिली. वित्त वर्ष 2024 में, टाटा मोटर्स के इस बिजनेस की कमाई में पिछले साल की तुलना 11 फीसदी की ग्रोथ हुई थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6