दिग्गज सेनेटरीवेयर का Q4 मुनाफा घटा, फिर भी निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा! हर शेयर पर होगा ₹75 का फायदा

Cera Sanitaryware Q4 Results: FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 9.7 फीसदी गिरावट आई है. हालांकि आय 11.4 फीसदी बढ़ी है. नतीजे के साथ कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड का ऐलान किया है.
दिग्गज सेनेटरीवेयर का Q4 मुनाफा घटा, फिर भी निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा! हर शेयर पर होगा ₹75 का फायदा

देश की प्रीमियर सेनेटरीवेयर ने निवेशकों को भारी-भरकम डिविडेंड देकर खुश किया.  (फोटो सोर्स: Cera Sanitaryware)

Cera Sanitaryware Q4 Results: देश की प्रीमियर सेनेटरीवेयर कंपनी Cera Sanitaryware ने तिमाही नतीजे (Q4FY24) जारी कर दिए हैं. FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 9.7 फीसदी गिरावट आई है. हालांकि आय 11.4 फीसदी बढ़ी है. नतीजे के साथ कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड का ऐलान किया है.

Cera Sanitaryware Dividend: 1500% डिविडेंड का ऐलान

  • स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Cera Sanitaryware ने निवेशकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड का ऐलान किया है.
  • कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 1500% डिविडेंड देने की सिफारिश की है.
  • कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू पर 75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी.

Cera Sanitaryware Dividend: रिकॉर्ड डेट तय

  • कंपनी ने डिविडेंड के लिए 7 जुलाई 2026 रिकॉर्ड डेट तय किया है.
  • इस डिविडेंड का भुगतान मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.
  • सदस्यों का रजिस्टर और शेयर ट्रांसफर बुक्स 8 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक बंद रहेंगे.

Cera Sanitaryware का डिविडेंड इतिहास

  • Cera Sanitaryware ने पिछले कई वर्षों में लगातार मजबूत डिविडेंड भुगतान का रिकॉर्ड बनाए रखा है. कंपनी ने 2025 में ₹65 प्रति शेयर, 2024 में ₹60 प्रति शेयर और 2023 में ₹50 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था.
  • वहीं, 2022 में कंपनी ने कुल ₹35 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जिसमें ₹15 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल था. इससे पहले कंपनी ने 2021, 2020 और 2019 में ₹13 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.
  • इसके अलावा, CERA ने साल 2010 में 1:1 बोनस शेयर भी जारी किए थे.

Cera Sanitaryware: मुनाफा गिरा, आय बढ़ी

  • एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में Cera Sanitaryware का मुनाफा 9.7 फीसदी घटकर 77.33 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले इस तिमाही में 85.6 करोड़ रुपए था.
  • हालांकि मार्च तिमाही में कंपनी की आय पिछले साल के इस तिमाही में 578 करोड़ रुपए से 11.4% बढ़कर 643.8 करोड़ रुपए पर पहुंच गई.
  • इस दौरान EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 7.3% घटकर 97.9 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 105.6 करोड़ रुपए था.
Cera

CMD का बयान

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सोमानी ने कहा, हमें Q4 FY26 में बेहतर टॉपलाइन प्रदर्शन दर्ज करने की खुशी है. कंपनी की आय में सालाना आधार पर 11.4 फीसदी की ग्रोथ हुई, जो मांग की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार का संकेत देती है.

सेनिटरीवेयर और फॉसेटवेयर सेगमेंट का कुल रेवेन्यू में क्रमश: 46 फीसदी और 43 फीसदी योगदान रहा. इन दोनों सेगमेंट्स में क्रमश: 10.7 फीसदी और 24.3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई.

कंपनी के कुल कारोबार में प्रोजेक्ट-आधारित बिजनेस की हिस्सेदारी 38 फीसदी रही, जबकि रिटेल चैनल में भी तिमाही के दौरान अच्छी रिकवरी देखने को मिली.

उन्होंने कहा कि मार्च 2026 से कंपनी ने फॉसेटवेयर और सैनिटरीवेयर सेगमेंट में सीमित दाम बढ़ाए हैं, ताकि खासतौर पर ब्रास जैसी महंगी इनपुट लागत के असर को आंशिक रूप से संतुलित किया जा सके. हालांकि, प्रमुख कच्चे माल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के चलते निकट अवधि में लागत पर दबाव बना रह सकता है, जिस पर कंपनी लगातार नजर बनाए हुए है.

शेयर का प्रदर्शन

  • Cera Sanitaryware के शेयर 5.25 फीसदी की तेजी के साथ 5753.50 रुपए पर बंद हुआ.
  • पिछले एक हफ्ते में स्टॉक में 9.75 फीसदी और एक महीने में करीब 13.95 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
  • हालांकि, बीते 3 वर्षों में शेयर अब भी 14.32 फीसदी से ज्यादा कमजोर है.
  • कंपनी का मार्केट कैप 7,420.41 करोड़ रुपए है.
  • स्टॉक ने 17 जून 2025 को 7,271.40 रुपए का 52-वीक हाई और 16 मार्च 2026 को 4,463.00 का 52-वीक लो बनाया था.


(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6