सिविल कंस्ट्रक्शन की स्मॉलकैप कंपनी ने साइन की ₹177 करोड़ की डील, हाईवे प्रोजेक्ट में बेचेगी हिस्सेदारी

सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी ने पंजाब स्थित अपनी हाईवे परियोजना कंपनी CMASH में हिस्सेदारी बेचने के लिए न्यो इंफ्रा इनकम ऑपॉर्च्युनिटी फंड के साथ ₹177 करोड़ का समझौता किया है. यह ट्रांजैक्शन कंपनी की एसेट मोनेटाइजेशन और भविष्य की ग्रोथ योजनाओं का हिस्सा है.
सिविल कंस्ट्रक्शन की स्मॉलकैप कंपनी ने साइन की ₹177 करोड़ की डील, हाईवे प्रोजेक्ट में बेचेगी हिस्सेदारी

सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने साइन की 177 करोड़ रुपए की डील, स्टॉक पर रखें नजर (फाइल फोटो)

इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC सेक्टर की कंपनी Ceigall India ने अपने पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने और पूंजी का बेहतर इस्तेमाल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने पंजाब स्थित अपनी हाईवे परियोजना कंपनी Ceigall Malout Abohar Sadhuwali Highways Private Limited (CMASH) में हिस्सेदारी बेचने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

कंपनी ने यह सौदा नियो इंफ्रा इनकम ऑपॉर्च्युनिटी फंड के साथ किया है, जिसे नियो ऑल्टरनेटिव एसेट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड मैनेज करती है. इस ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू करीब ₹177 करोड़ रखी गई है, जिसमें कैश सरप्लस भी शामिल है. हालांकि अंतिम राशि कुछ तय शर्तों के आधार पर एडजस्ट की जा सकती है.

कंपनी ने बताया कि इस सौदे के लिए 3 जून 2026 को Share Purchase Agreement (SPA) साइन किया गया. इससे पहले इस साल दोनों पक्षों के बीच एक बाइंडिंग ऑफर लेटर पर सहमति बनी थी.

Ceigall India

पूरी हिस्सेदारी ट्रांसफर करेगी कंपनी

समझौते के तहत Ceigall India और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Ceigall Infra Projects Private Limited, CMASH में अपनी हिस्सेदारी नियो इंफ्रा फंड को ट्रांसफर करेंगी. CMASH, Ceigall India की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी है और पंजाब में हाईवे एसेट का संचालन करती है.

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने ₹82.69 करोड़ का टर्नओवर दर्ज किया था, जो Ceigall India के कंसोलिडेटेड टर्नओवर का करीब 2.1% हिस्सा था. वहीं कंपनी की नेटवर्थ ₹136.11 करोड़ रही, जो समूह की कुल नेटवर्थ का लगभग 6.3% हिस्सा है.

पूंजी को नए प्रोजेक्ट्स में लगाने की रणनीति

Ceigall India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रामनीक सहगल ने कहा कि यह ट्रांजैक्शन कंपनी की पूंजी आवंटन और पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजेशन रणनीति का हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में विस्तार के साथ कंपनी चुनिंदा एसेट्स का मोनेटाइजेशन कर वैल्यू अनलॉक करना चाहती है ताकि भविष्य की ग्रोथ योजनाओं के लिए वित्तीय लचीलापन बढ़ाया जा सके. कंपनी ने यह भी कहा कि उसका फोकस देशभर में बेहतर गुणवत्ता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स तैयार करने और लंबी अवधि में शेयरधारकों के लिए वैल्यू बनाने पर रहेगा.

क्या करती है कंपनी?

Ceigall India एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है. कंपनी हाईवे, एक्सप्रेसवे, ब्रिज, फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज, टनल और रनवे जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी EPC और हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) दोनों मॉडल पर प्रोजेक्ट्स विकसित करती है और कई राज्यों में समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड रखती है.

कंपनी का कहना है कि यह डिवेस्टमेंट उसकी ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स को मोनेटाइज करने और भविष्य के विकास अवसरों के लिए पूंजी को दोबारा इस्तेमाल करने की रणनीति के अनुरूप है. यह ट्रांजैक्शन संबंधित पक्ष (Related Party Transaction) नहीं है और खरीदार कंपनी के प्रमोटर समूह से जुड़ा नहीं है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6