CDSL के मुनाफे में लगी बड़ी सेंध! कमाई में भी 4% की गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹398.80 सस्ता मिल रहा शेयर

CDSL Q2 Results: देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी CDSL ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. पहली तिमाही में कंपनी ने मुनाफे में गिरावट आई है. हालांकि, कंपनी के डीमैट खातों में इजाफा हुआ है.
CDSL के मुनाफे में लगी बड़ी सेंध! कमाई में भी 4% की गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹398.80 सस्ता मिल रहा शेयर

CDSL Q2 Results: देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड ने वीकेंड में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. चौथी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे और रेवेन्यू में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, वित्तीय आंकड़ों में आई इस नरमी के बावजूद कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस बेहद मजबूत बना हुआ है. कंपनी के रिकॉर्ड संख्या में डीमैट खाते खोले हैं. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में CDSL का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ.

मुनाफे में आई 13.46% की गिरावट

CDSL की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के मुनाफे और इनकम में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में कमी आई है. वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13.46% घटकर 140.22 करोड़ रुपए रहा, Q2FY25 में 162.03 करोड़ रुपए था.

4.78% घटी कुल इनकम

  • कंपनी की कुल इनकम भी 4.78 फीसदी घटकर 341.37 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले साल इसी तिमाही 358.51 करोड़ रुपए थी. इस गिरावट का असर कंपनी के कामकाजी मुनाफे और माजिन पर भी दिखा.

कामकाजी मुनाफा टूटा

  • कंपनी का कामकाजी मुनाफा 16 फीसदी टूटकर 198.79 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 236.64 करोड़ रुपए था. मार्जिन 66.01 से घटकर 58.23% (YoY) हो गया है.

CDSL Q2FY26 कंसोलिडेटेड नतीजे (YoY)

पैरामीटरQ2 FY26 (करोड़ रुपये)Q2 FY25 (करोड़ रुपये)बदलाव (YoY)
कंसो मुनाफा140.22162.03

13.46% की गिरावट

कंसो रेवेन्यू (कुल आय)341.37358.514.78% की गिरावट
EBITDA198.79236.64

16.00% की गिरावट

EBITDA मार्जिन58.23%66.01%गिरावट

ऑपरेशन प्रदर्शन बेहद मजबूत

वित्तीय आंकड़ों के अलावा, CDSL का ऑपरेशनल प्रदर्शन लगातार मजबूत हो रहा है, इससे मार्केट में नए निवेशकों के बढ़ते रुझानों का पता चलता है.

डीमैट खातों की संख्या में इजाफा

  • 30 सितंबर 2025 तक CDSL के पास कुल एक्टिव डीमैट खातों की संख्या 16.51 करोड़ रुपए को पार कर गई है. कंपनी ने सिर्फ दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में ही 65 लाख से ज्यादा नई डीमैट खाते जोड़े हैं.

रजिस्टर्ड कंपनियों की संख्या बढ़ी

  • CDSL के साथ रजिस्टर्ड कंपनियों की संख्या बढ़कर 44,011 हो गई है. CDSL ने निवेशकों के एक्सपीरियंस को अच्छा करने के लिए डायरेक्ट पे आउट, यूनिफाइड इन्वेस्टर ऐप, ई वोटिंग प्रॉक्सी एडवाइजरी जैसी सुविधाएं शुरू की है.

CDSL द्वारा लॉन्च की गई सेवाएं

सेवाफायदा
डायरेक्ट पे-आउट

सिक्योरिटीज का सीधे निवेशक के डीमैट खाते में भुगतान.

यूनिफाइड इन्वेस्टर ऐप

दोनों डिपॉजिटरी में रखे शेयरों को एक ही जगह देखने की सुविधा.

ई-वोटिंग में प्रॉक्सी एडवाइजरी

ई-वोटिंग सिस्टम में ही प्रॉक्सी एडवाइजर्स की सलाह मिलने की सुविधा.

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में CDSL का शेयर NSE 1.47% या 23.70 अंकों की गिरावट के साथ 1,591 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,989.80 रुपए और 52 वीक लो 1,047.45 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल से अब तक 12.03% तक टूट चुका है. CDSL का शेयर पिछले 6 महीने में 19.79% तक चढ़ चुका है. वहीं, पिछले एक साल में 4.55% तक रिटर्न दे चुका है. CDSL का मार्केट कैप 33.17 हजार करोड़ रुपए है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: Q2FY26 में CDSL का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा कितना रहा?

जवाब: Q2FY26 में CDSL का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 140.22 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही (162.03 करोड़ रुपये) के मुकाबले 13.46% कम है.

सवाल: CDSL के पास कुल कितने डीमैट खाते हैं?

जवाब: 30 सितंबर 2025 तक, CDSL के पास 16.51 करोड़ से अधिक सक्रिय डीमैट खाते हैं.

सवाल: इस तिमाही (Q2FY26) में कितने नए डीमैट खाते जुड़े?

जवाब: इस तिमाही में 65 लाख (0.65 करोड़) से अधिक नए डीमैट खाते खोले गए.

सवाल: CDSL की प्रमुख सब्सिडियरी कंपनियां कौन सी हैं?

जवाब: इसकी प्रमुख सब्सिडियरी में CDSL Ventures Limited (CVL) शामिल है, जो भारत की सबसे बड़ी KYC रजिस्ट्रेशन एजेंसी (KRA) है.

सवाल: क्या CDSL ने किसी डिविडेंड या बायबैक की घोषणा की है?

जवाब: 1 नवंबर 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग के नतीजों में किसी नए डिविडेंड या बायबैक की घोषणा नहीं की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6