₹589 करोड़ का 'बूस्टर डोज'! क्या पुराने क्लाइंट का रिपीट ऑर्डर पलटेगा इस इन्फ्रा स्टॉक की किस्मत? महीने भर में 12% टूटा

Capacite Infra Share Price: कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑर्डर मुंबई के वडाला इलाके में विकसित किए जा रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट "The Address by GS" के लिए मिला है. इस प्रोजेक्ट में कंपनी सिविल कोर और शेल वर्क्स का काम करेगी.
₹589 करोड़ का 'बूस्टर डोज'! क्या पुराने क्लाइंट का रिपीट ऑर्डर पलटेगा इस इन्फ्रा स्टॉक की किस्मत? महीने भर में 12% टूटा

सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला रिपीट ऑर्डर. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

Capacite Infra Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी Capacit'e Infraprojects ने बुधवार को बताया कि कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को Raymond Realty की सब्सिडियरी Ten X Realty East Limited से करीब ₹589 करोड़ का लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है. इस ऑर्डर के बाद बुधवार के कारोबार में कंपनी का शेयर हल्की गिरावट के साथ 222 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑर्डर मुंबई के वडाला इलाके में विकसित किए जा रहे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट "The Address by GS" के लिए मिला है. इस प्रोजेक्ट में कंपनी सिविल कोर और शेल वर्क्स का काम करेगी. ऑर्डर की कुल वैल्यू लगभग ₹589 करोड़ है, जिसमें GST शामिल नहीं है.

मुंबई के वडाला प्रोजेक्ट पर करेगी काम

यह प्रोजेक्ट मुंबई के साल्ट पैन डिवीजन, शास्त्री नगर, वडाला, सायन (ईस्ट) क्षेत्र में डेवलप किया जा रहा है. Capacit'e Infraprojects ने बताया कि यह ऑर्डर उसके सामान्य कारोबारी संचालन का हिस्सा है और कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा.

रिपीट ऑर्डर मिलने से कंपनी पर बढ़ा भरोसा

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कट्याल ने कहा कि Raymond Realty की ओर से मिला यह रिपीट ऑर्डर दोनों कंपनियों के बीच मजबूत साझेदारी का संकेत है. उन्होंने कहा कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने और बेहतर एक्जीक्यूशन क्षमता की वजह से कंपनी को लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं.

LIVE TV:

Capacit'e Infraprojects Share Performance

1,883 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर का प्रदर्शन ढीला-ढाला ही रहा है. 357 के अपने हाई से शेयर फिलहाल 37% नीचे चल रहा है. 1 साल में ये 32% नीचे है.

अवधिस्टॉक का रिटर्न (%)
1 सप्ताह-3.21%
2 सप्ताह0.0045
1 महीना-11.46%
3 महीने-3.67%
कैलेंडर वर्ष 2026 (YTD)-12.81%
6 महीने-17.12%
1 साल-32.66%
2 साल-29%
3 साल36.54%
5 साल7.97%

क्या करती है Capacit'e Infraprojects?

Capacit'e Infraprojects देश की प्रमुख बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है. कंपनी हाई-राइज और सुपर हाई-राइज रेजिडेंशियल टावर्स, टाउनशिप, मास हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, ऑफिस कॉम्प्लेक्स, आईटी पार्क और कमर्शियल बिल्डिंग्स के निर्माण का काम करती है. कंपनी देश के कई बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ काम कर रही है.

मार्केट एनालिस्ट्स मानते हैं कि बड़े ऑर्डर्स मिलने से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होती है, जिससे आने वाले समय में रेवेन्यू और मुनाफे की ग्रोथ को सहारा मिल सकता है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि कंपनी इस प्रोजेक्ट को किस तरह और कितनी तेजी से आगे बढ़ाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6