PSU Bank ने किया 210% के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में घटा बैंक का मुनाफा; 4% टूटा स्टॉक

Dividend Stock: केनरा बैंक ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है और शेयर होल्डर्स के लिए बैंक ने डिविडेंड का तोहफा जारी किया है. हर शेयर के लिए फेस वैल्यु के आधार पर 210% के तगड़े डिविडेंड का ऐलान किया है. बता दें कि Q4 में बैंक का मुनाफा करीब 10% टूटकर 4505 करोड़ रुपए रहा.
PSU Bank ने किया 210% के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में घटा बैंक का मुनाफा; 4% टूटा स्टॉक

FY26 के लिए केनरा बैंक के बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 210% के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Dividend Stock: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है इसके अलावा निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया गया है. बैंक ने अपने शेयर होल्डर्स को 210% डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. बता दें कि Q4 में बैंक के मुनाफे में करीब -10% की गिरावट आई है और यह 4505 करोड़ रुपए रहा. नेट इंटरेस्ट इनकम में 4% की तेजी रही और यह 9808 करोड़ रुपए रहा.

नतीजों के बाद Canara Bank के शेयर में करीब -4% की गिरावट देखी जा रही है और यह 129 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 163 रुपए और लो 94 रुपए है. इस साल अब तक शेयर में -10% की गिरावट आई है जबकि पिछले एक साल में शेयर ने -4% का निगेटिव रिटर्न दिया है.

Canara Bank Dividend Details

केनरा बैंक के बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 210% यानी हर शेयर पर 4.20 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. फिलहाल रिकॉर्ड डेट को लेकर जानकारी नहीं है. FY25 में कंपनी ने हर शेयर पर 200% यानी 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

ParametersMar'25 (Q)Mar'26 (Q)Q-o-Q (%)
Net Interest Income₹ 9,442₹ 9,8086.01%
Total Interest Income₹ 31,002₹ 31,838-0.45%
Total Interest Expenses₹ 21,560₹ 22,030-3.08%
Total Income₹ 37,353₹ 36,662-8.07%
Total Expenditure₹ 29,069₹ 29,904-2.79%
Operating Profit₹ 8,284₹ 6,758-25.89%
Provisions₹ 3,280₹ 2,252-43.19%
Net Profit₹ 5,004₹ 4,506-12.59%

Q4 में रिटर्न ऑन असेट्स यानी ROS 1.01% रहा जो एक साल पहले 1.25% था. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.54% रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 2.73% था. बुक वैल्यु पर शेयर 114.05 रुपए रहा.

Canara Bank Q4 Results

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

ओवरऑल बिजनेस ग्रोथ

  • ओवरऑल बिजनेस: ₹28,06,226 करोड़ (12.11% की बढ़त)
  • ओवरऑल डिपॉजिट: ₹15,68,678 करोड़ (9.71% की बढ़त)
  • ओवरऑल लोनबुक: ₹12,37,548 करोड़ (15.30% की बढ़त)

अलग-अलग लोन सेगमेंट का ग्रोथ

  • RAM क्रेडिट (Retail, Agri, MSME): 19.73% की मजबूत ग्रोथ
  • रिटेल क्रेडिट: 32.93% की शानदार बढ़त दर्ज की गई
  • हाउसिंग लोन: 17.55% की ग्रोथ
  • व्हीकल लोन: 26.33% की बढ़त

प्रॉफिटैबिलिटी

  • नेट प्रॉफिट: ₹19,187 करोड़ ( 12.69% YoY बढ़त)
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट: ₹33,019 करोड़ (5.19% YoY बढ़त)
  • फीस इनकम: ₹9,649 करोड़ (8.83% YoY बढ़त)
Canara Bank Asset Quality

असेट क्वॉलिटी

  • ग्रॉस NPA: 1.84% पर आ गया (110 bps का बड़ा YoYसुधार)
  • नेट NPA: 0.43% पर आ गया (27 bps का YoY सुधार)
  • प्रोविजन कवरेज रेशियो: 94.21% (151 bps YoY मजबूती)
  • स्लिपेज रेशियो (Slippage Ratio): 0.69% (21 bps का YoY सुधार)
  • क्रेडिट कॉस्ट: 0.59% (33 bps का YoY सुधार)

FY27 के लिए क्या है गाइडेंस?

Canara Bank Guidance FY27

केनरा बैंक ने FY26 के लिए जो गाइडेंस जारी किया था उससे बेहतर प्रदर्शन दिखाया है. FY27 के लिए मैनेजमेंट ने 10%-11% बिजनेस ग्रोत, 11%-12% लोन ग्रोथ, 9%-10% डिपॉजिट ग्रोथ का गाइडेंस रखा है. नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.50%-2.60% के दायरे में और ग्रॉस एनपीए 1.50% और नेट एनपीए 0.40% के दायरे में रखने का गाइडेंस दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6