&format=webp&quality=medium)
Texmaco Rail & Engineering Ltd Order: BSE स्मॉलकैप में शामिल रेलवे कंपनी टैक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को वीकेंड पर एक बड़ा ऑर्डर मिला है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी को ये ऑर्डर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड से मिला है. ऑर्डर के दम पर बाजार खुलने के बाद इस शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है. टैक्समैको का शेयर पिछले पांच कारोबारी सत्र में 2.77% तक टूट चुका है. वहीं, शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है.
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग में मुताबिक कंपनी को मिला यह ऑर्डर कंपनी माल ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले वैगनों के लिए है. कंपनी इस ऑर्डर के तहत अल्ट्राटेक सीमेंट को BOXNHL वैगन और BVCM ब्रेक वैन की सप्लाई करेगी. यह घरेलू ऑर्डर है और इसे इस साल अक्टूबर के मध्य तक पूरा करके डिलीवर करना है. कंपनी ने साफ किया है कि इस सौदे में उसके प्रमोटरर्स या प्रमोटर ग्रुप का कोई हित नहीं है.
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को इससे पहले जून में दक्षिण पश्चिम रेलवे से 27.75 करोड़ रुपए से ज्यादा का ऑर्डर मिला था. इस ऑर्डर के तहत रेलवे कंपनी दक्षिण पश्चिम रेलवे के कई अहम सेक्शनों में TRD के रखरखाव और ब्रेकडाउन से जुड़ी हुई गतिविधियों को संभालेगी. यह एक घरेलू ऑर्डर है और स्वीकृति पत्र मिलने की तारीख से 24 महीने यानी दो साल के अंदर पूरा किया जाना है. इस ऑर्डर में भी प्रमोटर का कोई हित नहीं है.
टेक्समैको का शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान BSE पर 1.74% या 2.80 अंक कमजोर होकर 158.45 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 1.87% या 3.02 अंकों की गिरावट के साथ 158.23 रुपए पर बंद हुआ. रेलवे कंपनी का 52 वीक हाई 292 रुपए और 52 वीक लो 119.06 रुपए है. इस साल रेलवे कंपनी के शेयर में 19.76% तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. वहीं, पिछले 6 महीने में 21.13% और सालभर में 41.46% तक टूट चुका है.