52 वीक लो पर आया ये स्मॉलकैप Infra Stock, अब एक दिन में ₹509 करोड़ मजबूत हुई ऑर्डरबुक, शेयर पर रखें पैनी नजर

Ceigall India Ltd Order: स्मॉलकैप इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी सीगल इंडिया लिमिटेड को बाजार बंद होने के बाद बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद ये डीटेल शेयर की है. जानिए ऑर्डर से जुड़े डीटेल्स.
52 वीक लो पर आया ये स्मॉलकैप Infra Stock, अब एक दिन में ₹509 करोड़ मजबूत हुई ऑर्डरबुक, शेयर पर रखें पैनी नजर

Ceigall India Ltd Order: BSE SmallCap में शामिल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की तेजी से बढ़ती कंपनी सीगल इंडिया लिमिटेड (Ceigall India Limited) को बाजार बंद होने के बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी को मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) से बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की कीमत 509.20 करोड़ रुपए है. कंपनी इस टेंडर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली बोली (L1 बिडर) के तौर पर उभरी है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है.

GMADA से मिला ऑर्डर

सीगल इंडिया लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी इस ऑर्डर के तहत ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) से यह ऑर्डर मिला है. प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 467.93 करोड़ रुपए थी. कंपनी को यह ऑर्डर 509.20 करोड़ रुपए है.

पॉकेट B,C, D में बनाएगी आंतरिक सड़क

  • इस ऑर्डर में कंपनी मोहाली के एयरोट्रोपोलिस शहर के पॉकेट B,C और D में आंतरिक सड़कों का निर्माण करेगी. इस प्रोजेक्ट के दायरे में एयरोट्रोपोलिस, साहिबजादा अजीत सिंह नगर शामिल है.
  • तीनों जगहों पर सड़कों के बुनियादी ढांचे के लिए सिविल वर्क के साथ-साथ पब्लिक हेल्थ सर्विस और शहरी बुनियादी ढांचे के लिए जरूरी इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन भी शामिल है.

24 महीने में पूरा करेगी प्रोजेक्ट

  • प्रोजेक्ट के निर्माण चरण को पूरा करने के लिए दो साल यानी 24 महीने का समय निर्धारित किया है. इसके बाद 36 महीने का लायबिलीटी पीरियड होगा.

10,337.4 करोड़ रुपए की ऑर्डरबुक

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सीगल इंडिया लिमिटेड की कुल ऑर्डर बुक 10,337.4 करोड़ रुपए थी. 30 जून 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के पास EPC, BOT और HAM मॉडल में फैले कुल 22 प्रोजेक्ट्स हैं.

किस प्रोजेक्ट का कितना मूल्य

  • EPC प्रोजेक्ट्स का मूल्य 6,378.1 करोड़ रुपए, HAM प्रोजेक्ट्स का मूल्य 3,814.5 करोड़ रुपए, BOT प्रोजेक्ट्स का 143 करोड़ रुपए और NHAI से जुड़े ऑर्डर का मूल्य 8,318.9 करोड़ रुपए है.
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की कुल आय 838.2 करोड़ रुपए रही है. कामकाजी मुनाफा 109.1 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, कंपनी ने जून तिमाही में 51.3 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है.

ऑर्डरबुक की डीटेल्स

ऑर्डर बुक का विवरण (30 जून, 2025 तक)मूल्य (करोड़ ₹ में)
कुल ऑर्डर बुक10,337.40
EPC प्रोजेक्ट्स6,378.10
HAM प्रोजेक्ट्स3,814.50
BOT प्रोजेक्ट्स143
NHAI से जुड़े ऑर्डर

8,318.9 (कुल का 80%)

एक नजर में तिमाही नतीजे

Q1 FY26 कंसोलिडेटेड परिणाम

आंकड़े (करोड़ ₹ में)

कुल आय (Revenue)838.2
EBITDA109.1
मुनाफा (Profit After Tax)51.3

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में सीगल इंडिया का शेयर BSE पर 1.10% या तीन अंकों की गिरावट के साथ 269.25 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.99 % या 2.70 अंक कमजोर होकर 270.45 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 399.60 रुपए और 52 वीक लो 235.95 रुपए है. इस साल अब तक सीगल इंडिया का शेयर 21.68 फीसदी तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 11.23% रिटर्न दिया है. सालभर में शेयर 28.91% तक टूट चुका है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: सीगल इंडिया को नया ऑर्डर किससे मिला है?

जवाब: यह ऑर्डर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) से मिला है.

सवाल: नए ऑर्डर का कुल मूल्य कितना है?

जवाब: इस ऑर्डर का कुल मूल्य जीएसटी समेत ₹509.20 करोड़ है.

सवाल: इस प्रोजेक्ट में कंपनी को क्या काम करना है?

जवाब: कंपनी को मोहाली के एयरोट्रोपोलिस शहर में आंतरिक सड़कों का निर्माण, पब्लिक हेल्थ सेवाएं और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन का काम करना है.

सवाल: प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कितना समय दिया गया है?

जवाब: निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 24 महीने का समय दिया गया है.

सवाल: 30 जून, 2025 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक कितना था?

जवाब: 30 जून, 2025 तक कंपनी का कुल ऑर्डर बुक ₹10,337.4 करोड़ था.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6