एक दिन में झोली में गिरे तीन ऑर्डर, 6 महीने में स्मॉलकैप स्टॉक ने दिया 213% रिटर्न, बाजार खुलते ही एक्शन तय

Quality Power Order: स्मॉलकैप कंपनी क्वालिटी पावर को एक दिन में तीन बड़े ऑर्डर मिले हैं. इन ऑर्डर की कुल कीमत 36.70 करोड़ रुपए है. जानिए इन ऑर्डर की डीटेल्स.
एक दिन में झोली में गिरे तीन ऑर्डर, 6 महीने में स्मॉलकैप स्टॉक ने दिया 213% रिटर्न, बाजार खुलते ही एक्शन तय

Quality Power Order: BSE स्मॉलकैप में शामिल इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिए 26 सितंबर का दिन काफी सफल रहा है. कंपनी के झोली में एक दिन में तीन बड़े ऑर्डर गिरे हैं. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक ये ऑर्डर क्वालिटी पावर की सब्सिडियरी कंपनी को मिले हैं. इन ऑर्डर की कुल कीमत 36.70 करोड़ रुपए है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के अंत में क्वालिटी पावर का शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है. वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में क्वालिटी पावर का शेयर 0.46% तक चढ़ चुका है.

तीनों ऑर्डर्स की डीटेल्स

क्वालिटी पावर की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक पहला ऑर्डर लगभग 11 करोड़ रुपए का एयर कोर रिएक्टर की सप्लाई के लिए है, इस ऑर्डर को 12 महीने में पूरा किया जाना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

8 करोड़ रुपए का ऑर्डर

  • दूसरा ऑर्डर 8 करोड़ रुपए का आयरन-कोर 6 फीसदी कॉपर वाउंड रिएक्टर की सप्लाई का है, जिसे 12 से 15 महीनों में पूरा किया जाना है.

प्रमुख सब्सिडियरी को मिला ऑर्डर

  • तीसरा ऑर्डर कंपनी की प्रमुख सब्सिडियरी कंपनी, मेहरू इलेक्ट्रिकल्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को मिला है. यह ऑर्डर इंस्ट्रीमेंट ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई के लिए है. इस ऑर्डर का मूल्य 17.70 करोड़ रुपए है, जिसे 5 से 8 महीने में पूरा करना है.

एक नजर में ऑर्डर की डीटेल्स

कंपनीउत्पाद (Product)ऑर्डर मूल्य (लगभग)समय-सीमा
क्वालिटी पावर (मूल कंपनी)एयर कोर रिएक्टर₹11 करोड़12 महीने
मेहरू इलेक्ट्रिकल्स (सहायक)इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफॉर्मर₹17.70 करोड़5-8 महीने
क्वालिटी पावर (मूल कंपनी)आयरन-कोर कॉपर वाउंड रिएक्टर₹8 करोड़12-15 महीने
कुल नए ऑर्डर₹36.70 करोड़

775 करोड़ रुपए की ऑर्डरबुक

क्वालिटी पावर को मिले इन तीन ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत हुई है. वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही तक कंपनी के पास पहले ही 775 करोड़ रुपए से अधिक के ऑर्डर थे.

शानदार तिमाही नतीजे

  • वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने शानदार नतीजे पेश किए थे. कंपनी का कुल रेवेन्यू 143.6 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 194.1 करोड़ रुपए रहा है.
  • टैक्स चुकाने के बाद कंपनी का मुनाफा 11 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 37.1 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था. ऐसे में नए ऑर्डर कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बाजार में बढ़ती मांग को दिखाता है.

सालभर में दिया 158.83% रिटर्न

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में क्वालिटी पावर का शेयर BSE पर 0.04% या 0.40 अंकों की गिरावट क साथ 1014 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.46% या 4.60 अंकों की बढ़त के साथ 1,004 रुपए पर बंद हुआ है. पावर क्वालिटी का 52 वीक हाई 1,072 रुपए और 52 वीक लो 267.80 रुपए है. इस साल अब तक पावर क्वालिटी का शेयर 158.83% तक चढ़ चुका है. वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर ने 213.70% और सालभर में 158.83% का रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

सवाल: क्वालिटी पावर को 26 सितंबर को कुल कितने मूल्य के ऑर्डर मिले हैं?

जवाब: क्वालिटी पावर और उसकी सहायक कंपनी मेहरू इलेक्ट्रिकल्स को 26 सितंबर, 2025 को संयुक्त रूप से लगभग ₹36.70 करोड़ के तीन नए ऑर्डर मिले हैं.

सवाल: ये नए ऑर्डर किन उत्पादों के लिए हैं?

जवाब: ये ऑर्डर एयर कोर रिएक्टर, आयरन-कोर कॉपर वाउंड रिएक्टर और इंस्ट्रूमेंट ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई के लिए हैं.

सवाल: इन ऑर्डरों को पूरा करने की समय-सीमा क्या है?

जवाब: ऑर्डरों को पूरा करने की समय-सीमा अलग-अलग है, जो 5-8 महीने से लेकर 12-15 महीने तक है.

सवाल: नए ऑर्डरों से पहले कंपनी की ऑर्डर बुक की क्या स्थिति थी?

जवाब: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही तक, कंपनी के पास ₹775 करोड़ से अधिक का ऑर्डर बैकलॉग था.

सवाल: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा था?

जवाब: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व ₹194.1 करोड़ और टैक्स के बाद मुनाफा ₹37.1 करोड़ था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6