&format=webp&quality=medium)
Ion Exchange Order: BSE स्मॉलकैप में शामिल वाटर ट्रीटमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी Ion Exchange लिमिटेड को बाजार बंद होने के बाद बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है. शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी को इटली की मश्हूर कंपनी टेक्नीमोंट एसपीए से लगभग 168 करोड़ रुपए का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इस ऑर्डर की कुल कीमत 168 करोड़ रुपए है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में Ion Exchange का शेयर 8. फीसदी की बंपर रैली के साथ बंद हुआ है. पिछले पांच दिनों में शेयर ने 15.03% रिटर्न दिया है.
Ion Exchange की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनो को यह ऑर्डर UAE में चल रहे हैल और घशा डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है.
30 सितंबर 2025 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में ION Exchange की कुल ऑर्डर बुक 3470 करोड़ रुपए पर पहुंच गई थी. इस ऑर्डरबुक का बड़ा इंजीनियरिंग सेगमेंट का है.
इंजीनियरिंग सेगमेंट की ऑर्डरबुक ₹2,166 करोड़
ऑर्डर बुक डीटेल्स (Q2 FY25)
| सेगमेंट | ऑर्डर बुक (करोड़ ₹ में) |
| इंजीनियरिंग | ₹ 2,166 करोड़ |
| केमिकल्स | ₹ 1,180 करोड़ |
| कंज्यूमर प्रोडक्ट्स | ₹ 124 करोड़ |
| कुल ऑर्डर बुक | ₹ 3,470 करोड़ |
सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में ION एक्सचेंज का शेयर BSE पर 8.97% या 31.50 की तेजी के साथ 382.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 8.79% या 30.85 अंक चढ़कर 382 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 738.50 रुपए और 52 वीक लो 330.95 रुपए है. ION Exchange का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 41.62% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में 29.38% और सालभर में 44.96% तक कमजोर हो चुका है.
सवाल: आयन एक्सचेंज को 15 दिसंबर को कितने का ऑर्डर मिला है?
जवाब: कंपनी को इटली की टेक्नीमोंट एसपीए से लगभग ₹168 करोड़ का ऑर्डर मिला है.
सवाल: यह नया प्रोजेक्ट किस देश में स्थित है?
जवाब: यह प्रोजेक्ट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 'हैल और घशा डेवलपमेंट' का हिस्सा है.
सवाल: इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा क्या है?
जवाब: कंपनी को यह प्रोजेक्ट 61 सप्ताह के भीतर पूरा करना होगा.
सवाल: Q2 FY25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) कितना रहा?
जवाब: दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर ₹56 करोड़ रहा है.
सवाल: Q2 FY25 में कंपनी की कुल रेवेन्यू में कितनी वृद्धि हुई?
जवाब: कंपनी की कुल आय 20% बढ़कर ₹652 करोड़ हो गई है.